RTE के दूसरे चरण में 1 लाख से ज्यादा आवेदन, कल निकलेगी लॉटरी
लखनऊ|प्रदेश में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में करीब 2.61 लाख आवेदन आए थे, जिनमें से 96 हजार बच्चों को सीटें आवंटित की गई थीं। वहीं, दूसरे चरण के लिए अब तक 1.02 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। शनिवार को इसकी अंतिम तिथि थी। इस चरण के लिए 9 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। जिन बच्चों को सीटें मिलेंगी, उन्हें निजी स्कूल 11 मार्च तक प्रवेश देंगे।जिलों की बात करें तो सबसे अधिक 5949 आवेदन लखनऊ में आए हैं। इसके बाद आगरा (4509), बुलंदशहर (4502), कानपुर नगर (3617) और बिजनौर (3228) का स्थान है। वहीं, सबसे कम आवेदन श्रावस्ती, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और बलरामपुर में मिले हैं। समग्र शिक्षा के उपनिदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरटीई प्रवेश का तीसरा और अंतिम चरण 12 से 25 मार्च तक चलेगा। 27 मार्च को लॉटरी निकलेगी और 29 मार्च तक प्रवेश पूरा कराया जाएगा।

NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
निजी जमीन पर बना सरकारी भवन, अब बन रहा शराब का अड्डा