Betul Scrap Shop Fire: बैतूल में कबाड़ी की दुकानों में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Betul Scrap Shop Fire: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। शहर के इटारसी रोड पर स्थित बसंत पेट्रोल पंप के आगे रसीद कबाड़ी की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा कबाड़ और अन्य सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बैतूल और बैतूलबाजार से फायर बिग्रेड पर मौके पर पहुंचकर आग पर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, रबर, टायर और वाहनों का स्क्रैप रखा था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे कबाड़ के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।
मच गई थी अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग अचानक दुकान के अंदर से उठती दिखाई दी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोग घबरा गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने शुरुआती समय में अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश भी की। कुछ लोगों ने पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। कबाड़ में प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
कबाड़ जलकर हुआ नष्ट
सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने से कबाड़ी को काफी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी हो सकती है। पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बचाव हो गया।
चार दमकलों ने पाया आग पर पाया काबू
आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। बैतूल, बैतूल बाजार और शाहपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। कुल तीन से चार दमकल वाहनों की मदद से देर शाम तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के तीन थानों का पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया, जिसने क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
आग की भेंट चढ़ा कबाड़
गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, रबर, टायर और वाहनों का स्क्रैप रखा था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे कबाड़ के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में करीब 500 से अधिक टायर, एयर टंकियां, ब्रेक सिलेंडर और अन्य वाहनों के कबाड़ का सामान रखा हुआ था। आग लगने के बाद बीच-बीच में तेज धमाकों जैसी आवाजें भी सुनाई देती रहीं, जो कबाड़ में रखी एयर टंकियों के फूटने से आ रही थीं। इससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने आग की दुकानें कराई खाली
आग लगने वाले स्थान के ठीक ऊपर से हाई पावर बिजली लाइन भी गुजर रही है। आग की लपटें और गर्मी से बिजली के तारों के पिघलने का खतरा भी पैदा हो गया था। हालांकि फायर ब्रिगेड द्वारा लगातार पानी डाले जाने से आग की तीव्रता कुछ कम हुई और लपटें बिजली लाइनों तक नहीं पहुंच सकीं। सावधानी के तौर पर पुलिस ने आसपास की दुकानों को भी खाली करवा दिया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। आग को फैलने से रोकने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन भी बुलाई गई है, जिसकी मदद से कबाड़ को हटाकर अलग किया जा रहा है ताकि आग को नियंत्रित किया जा सके।
बड़ा हादसा होने से टला
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी है, उसके ठीक बगल में एचपी गैस का कार्यालय भी स्थित है। ऐसे में आग के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी हुई थी, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड और पुलिस की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा आसपास में करीब तीन से चार पेट्रोल पंप भी थी लेकिन आग पर पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया है।

भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ चार साल के निचले स्तर पर, फिर भी रोजगार में बढ़त