Betul Khandwa Highway Accident: बैतूल-खंडवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, पिकअप चालक फरार
श्यामजी यादव, नांदा (Betul Khandwa Highway Accident)। बैतूल जिले के बैतूल-खंडवा स्टेट हाईवे पर बुधवार रात एक गंभीर सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन कुछ लोगों ने उसका पीछा कर वाहन पकड़ लिया।
मोहदा के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार बासिंदा गांव निवासी गोविंद पिता बिरजू यादव, उम्र करीब 22 वर्ष बुधवार रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान रतू मर्सकोले के ढाबे के पास मोहदा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। यह दुर्घटना बैतूल-खंडवा स्टेट हाईवे पर हुई।
टक्कर के बाद मौके पर ही मौत
हादसा इतना गंभीर था कि गोविंद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
पिकअप लेकर भागा चालक
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर वहां से भागने लगा। वाहन का नंबर एमपी 48 सी 2990 बताया जा रहा है और यह पिकअप बैतूल की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और नांदा क्षेत्र में जाकर पिकअप को पकड़ लिया।
पुलिस ने वाहन जब्त किया
हालांकि रात का फायदा उठाकर पिकअप का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। बाद में मोहदा पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Stray Cattle on Roads: बैतूल की सड़कों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, राजगढ़ हादसे ने दी चेतावनी
Akhil Bharatiya Bhargava Sabha: देशभर के 120 प्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति, जयपुर में होगा भार्गव सभा का वार्षिक अधिवेशन
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट