करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की। चार मार्च को हैदराबाद में उनका रिसेप्शन था। रिसेप्शन में कई फिल्मी सितारे पहुंचे। करण जौहर ने इनसाइट फोटो शेयर किया है। इस मौके पर रश्मिका की अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' की साथी कलाकार कृति सेनन, फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया भी नजर आए।
इस अंदाज में नजर आईं कृति सेनन
कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका-विजय के रिसेप्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह कपल के साथ नजर आ रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में कृति सेनन, रश्मिका को बाहों में पकड़े नजर आ रही हैं। एक और तस्वीर में वह रश्मिका और होमी अदजानिया के साथ नजर आ रही हैं। सभी तस्वीरों में कृति सेनन काफी खुश हैं।
करण जौहर ने कपल के साथ दिए पोज
इसके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर ने भी रश्मिका-विजय के रिसेप्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में कृति सेनन, रश्मिका और विजय नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'सबसे अच्छे जोड़े रश्मिका और विजय को बधाई। पोज बताने के लिए कृति सेनन का शुक्रिया। आप खूबसूरत लग रही हैं।'
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?
आपको बता दें कि फिल्म 'कॉकटेल 2' 11 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हैं। इस फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया हैं। यह साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है
रिसेप्शन में पहुंचे सेलेब्स
विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में मृणाल ठाकुर, श्रीलीला, अल्लू अर्जुन, राम चरण, चिरंजीवी, नागा चैतन्य और शाहिद कपूर के अलावा कई फिल्मी सितारे पहुंचे।

Akhil Bharatiya Bhargava Sabha: देशभर के 120 प्रतिनिधियों ने बनाई रणनीति, जयपुर में होगा भार्गव सभा का वार्षिक अधिवेशन
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट