Betul Road Accident News: हादसे में तीन युवकों की मौत: हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
Betul Road Accident News: बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल के इटारसी रोड क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों का निधन और दो युवकों के घायल होने की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। भीषण सड़क हादसे में गर्ग कॉलोनी रामनगर बैतूल निवासी वरुण प्रजापति, ऋतिक सोलंकी एवं अभय ठाकुर का दुखद निधन हो गया, जबकि देवा पांडे एवं आकाश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। लगभग एक घंटे तक जिला अस्पताल में मौजूद रहकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने जिला अस्पताल और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर पार्थिव शरीर उनके निवास पर पहुंचाएं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों और अधिकारियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

दालमंडी में दूसरे दिन भी चला ध्वस्तीकरण अभियान, बुलडोजर से गिराए भवन
ग्वालियर हाईकोर्ट ने रोकी गई वेतनवृद्धि बहाल की, बिना ठोस कारण के दंड आदेश को कहा अमान्य
24 साल बाद आया हाई कोर्ट का फैसला, आरोपी बरी