Betul Accident News: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी क्रेन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
Betul Accident News: बैतूल शहर में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जा भिड़ी, जिससे मौके पर ही तीन युवकों की जान चली गई। दो अन्य युवक घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
रात तीन बजे हुआ हादसा
यह दुर्घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इटारसी रोड स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास करीब रात तीन बजे हुई। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP04-YP3795 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन MH18-BC9763 से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ढाबे से लौटते समय हुआ हादसा
कार में पांच दोस्त सवार थे, जो खाना खाने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए दरवाजे और शीशे तोड़ने पड़े।
तीन की मौके पर मौत
घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में गर्ग कॉलोनी के ऋतिक सोलंकी (30), रामनगर के विनय प्रजापति (21) और अभय ठाकुर (22) शामिल हैं।
दो घायल, इलाज जारी
इस हादसे में गंज निवासी देवा पांडे (32) और रामनगर के आकाश पाल (30) घायल हुए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई