उत्तराखंड में मौसम अलर्ट: होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में मार्च के पहले दिन रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। धार, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, श्योपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, सिवनी में तापमान 33°C से ज्यादा दर्ज किया गया।
राजस्थान में तापमान चढ़ने से दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2°C से 7°C सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23°C सेल्सियस दर्ज हुआ।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…
- 4 मार्च: मैदानी क्षेत्रों में शुष्क और गर्माहट वाली स्थिति बनी रहेगी, तापमान दिन में 23-28°C के आसपास रहेगा।
- 5 मार्च: बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं हैं, सूखे जैसे हालात बने रहेंगे, सुबह हल्का ठंडक लेकिन दिन में गर्माहट भरी स्थिति रहेगी।

होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाई कोर्ट ने नए विज्ञापन के दिए निर्देश
पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री Lakhma समेत 59 लोगों की पेशी
Betul ITI Development: हेमंत के प्रयासों से बैतूल आईटीआई के लिए 14.11 करोड़ मंजूर, बालक-बालिका छात्रावास और भवन बनेंगे
उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी
शाह की मौजूदगी में शुभेंदु का नामांकन, ममता पर बरसे गृह मंत्री; भवानीपुर में TMC-BJP भिड़ंत