Betul Liquor Shop Tender 2026: बैतूल। जिले की शराब दुकानों की ई-टेण्डर और ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रक्रिया के पहले चरण के पहले बैच में शामिल ५ ग्रुप के टेण्डर प्रक्रिया में सोमवार को दोपहर २.०५ बजे ई-टेण्डर ओपन किए गए। ई-टेण्डर में किसी भी समूह ने ऑफर नहीं दिया। इसके बाद शुरू हुई ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रक्रिया में पांच में से सिर्फ दो समूह में ऑफर आए थे। जिसमें जिले के सबसे बड़े समूह प्रताप वार्ड ग्रुप स्मोकिन लिकर को मिला है। सूत्रों के अनुसार स्मोकिन लिकर, सोम ग्रुप से संबंधित कंपनी है। वहीं रायआमला ग्रुप में देर रात तक ऑक्शन चला। जिसमें यह ग्रुप कुलभूषण यादव को मिला। 

जिले की ६१ शराब दुकानों को इस साल नए सिरे से १५ समूह में बाटा गया है। साल २०२६-२७ के लिए आबकारी नीलामी प्रक्रिया २७ फरवरी से शुरू हुई। पहले चरण के पहले बैच में शहर के प्रतापवार्ड समूह के साथ ही रायआमला, सारणी, बैतूल बाजार और भैंसदेही ग्रुप के लिए ई-टेण्डर और ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रक्रिया शुरू हुई। ऑनलाइन ई-टेण्डर और ई-टेण्डर कम ऑक्शन भरने के लिए २ मार्च को दोपहर २ बजे तक समय निर्धारित था। २ मार्च को दोपहर २ बजे तक समय निर्धारित था। २ मार्च को दोपहर २ बजकर ०५ मिनट में ई-टेण्डर और ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रप्त खोले गए।

सिर्फ दो ग्रुप के लिए आए ऑक्शन

नीलामी प्रक्रिया के पहले चरण के पहले बैच में ११७ करोड़ रूपए आपसेट प्राइज के पांच ग्रुप की नीलामी होनी थी। जिले में ई-टेण्डर में किसी भी समूह के लिए ऑफर नहीं आया वहीं ई-टेण्डर कम ऑक्शन के लिए प्रताप वार्ड ग्रुप और रायआमला ग्रुप के लिए ४ बिड प्राप्त हुई थी। ई-टेण्डर कम ऑक्शन में दोपहर ३.३० बजे से ऑक्शन शुरू हुआ। जिसमें खोलीकर्त्ता १५-१५ मिनट के अंतराल पर बोली लगा सकता था।

स्मोकिन लिकर को मिला प्रताप वार्ड समूह

जिले का सबसे बड़ा ग्रुप प्रातपवार्ड ग्रुप का ठेका ई-ऑक्शन में स्मोकिन लिकर को मिला है। इस ग्रुप की ऑफसेट प्राइज ४२ करोड़ ८८ लाख ८२ हजार ४१० रूपए थी। इस समूह में बैतूल शहर की पांच शराब दुकाने प्रतापवार्ड, बैतूल सदर, बैतूल टिकारी बडोरा और बैतूल शहर शामिल है। सूत्रों के अनुसार स्मोकिन लिकर सोम ग्रुप की कंपनी है जिससे जिले में सोम ग्रुप की फिर एंट्री हो गई है।

कुलभुषण यादव को मिला राय आमला ग्रुप

ई-ऑक्शन में रायआमला समूह में देर रात तक ऑक्शन चलता रहा। रायआमला ग्रुप का ठेका कुलभूषण यादव को मिला है। इस समूह में रायआमला, नरखेड़ण यादव को मिला है। इस समूह में रायआमला, नरखेड़, प्रभातपट्टन, बिरूलबाजार और छोटी अमरावती शराब दुकाने शामिल है। इस ग्रुप की ऑफसेट प्राइज १९ करोड़ ५६ लाख ४१ हजार ०५१ रूपए है। देर रात तक ऑक्शन चलने से इसके अधिक में नीलामी होने की संभावना है। 

बैतूल बाजार, सारणी, भैंसदेही में कोई ऑफर नहीं

पहले बैच में प्रताप वार्ड और रायआमला ग्रुप के साथ ही सारनी, भैंसदेही और बैतूल बाजार ग्रुप में भी टेण्डर होना था, लेकिन इन तीनों ग्रुप में किसी ने भी टेण्डर नहीं भरा है। जिससे तीनों ग्रुप की नीलामी नहीं हो पाई।

आज से होगी ५ ग्रुप की टेण्डर प्रक्रिया

टेण्डर प्रक्रिया के पहले चरण में आज से बैच दो की टेण्डर प्रक्रिया शुरू होंगी। इसमें भी जिले के पांच ग्रुप शामिल किए जाएगे। जिनका चयन आज सुबह रेण्डमली होंगा। आज सुबह १० से ५ मार्च दोपहर २ बजे तक ई-टेण्डर और ई-टेण्डर कम ऑक्शन के लिए ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड कर ऑफर सबमिट किए जा सकते है। ५ मार्च को दोपहर २.०५ बजे ई-टेण्डर और ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र बोले जाएगें। ऑक्शन दोपहर ३.३० बजे से होगा।