Korba में बाउंड्री वॉल गिरने से चार साल के मासूम की मौत
कोरबा। 2 दिन पहले संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती में बाउंड्रीवाल गिरने से धनेश कर्ष पिता मुकेश कर्ष उम्र 4 वर्ष की दबने से मौत हो गई। वहीं सोनू कर्ष 20 वर्ष, विशाल यादव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नगर विधायक एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन रविवार की देर शाम संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बताया जा रहा है कि निर्माण अधीन मकान पर जेएसईबी मशीन से काम चल रहा था। अचानक से बाउंड्री गिर गई। हादसे में मासूम की मौत और दो घायल हो गए। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव करते हुए ठीक सामने मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया गया था।
मंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित परिवार के घर पर परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। घायलों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री देवांगन ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से फोन पर बात कर घटना की बारीकी से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?