UGC Law Protest: यूजीसी कानून के विरोध में 9 मार्च को धरना-रैली, बैठक में उठी निष्प्रभावी करने की मांग
UGC Law Protest: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। रविवार को विभिन्न समाजों के सवर्ण वर्ग के लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में देश में सामाजिक भावनाएं बिगाड़ने वाले यूजीसी कानून के लिए अपने-अपने मत रखे गए। इस दौरान हुए विचार-मंथन में एक ही बात सामने आई कि क्या केवल सवर्ण ही शोषक है? इसके साथ ही भविष्य में इस कानून के कारण क्या-क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं, यह जानकारी दी गई।
इन्हीं मुद्दों पर और विचार-विमर्श करने आगामी 7 मार्च को दत्त मंदिर कॉलेज रोड में पुन: एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 9 मार्च को विभिन्न समाजों के द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने धरना एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शन हेतु रूपरेखा भी तैयार की गई। सभी ने एक स्वर में मांग की कि देश की एकता और अखंडता के लिए यह काला कानून तुरंत निष्प्रभावी किया जाना चाहिए अन्यथा इसके आगामी परिणाम बहुत भयावह होंगे।
बैठक में जगदीश सिंह राघव, हेमासिंह चौहान, बबलू खुराना, साक्षी शर्मा, आरती शुक्ला, ममता शुक्ला, माया शिंदे, बाली चौहान, मीनाक्षी शुक्ला, डॉ. आरती अवस्थी, कुसुम सिंह किलेदार, गीता ठाकुर, बंटी मोटवानी, हेमंत देशपांडे, विकास मिश्रा गोल्डी, नागोराव जगताप, योगेश्वरराव गायकवाड़, सुभाष सिंह रघुवंशी, रवि त्रिपाठी, डॉ. सुजाता सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम