ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की। टीएमसी ने जिन चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, उसमें बाबुल सुप्रियो, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी सहित पॉपुलर बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री कोयल मल्लिक को टीएमसी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। टीएमसी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके नाम का ऐलान किया। कोयल मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। कोयल का जन्म कोलकाता हुआ में हुआ। कोयल अभिनेत्री होने के साथ सोशल वर्कर भी हैं। वे विधवाओं और बच्चों के लिए काम करती हैं। वे अपने परिवार में राजनीति में कदम रखने वाली पहली सदस्य होंगी।
कोयल अब तक कई सुपरहिट बंगाली फिल्मों में अभियन कर चुकी है। अपनी दमदार अभियान से उन्होंने हमेशा फैंस को खुश किया है। कोयल को टॉली क्वीन भी कहा जाता है।
कोयल के पिता का नाम रंजीत मल्लिक है। कोयल के पिता भी एक दिग्गज बंगाली अभिनेता और प्रोड्यूसर रहे हैं। उनकी मां का नाम दीपा मल्लिक है। कोयल ने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से की। उन्होंने फिर गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से साइकोलॉजी में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री ली है। कोयल ने साल 2013 में प्रोड्यूसर निसपल सिंह से शादी रचाकर उन्हें हमेशा के लिए अपना हमसफर बनाया था। बंगाली सिनेमा में निसपल का भी बड़ा नाम है। शादी से पहले सालों तक दोनों रिश्ते में रहे थे।
शादी के बाद साल 2020 में कोयल ने बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम उन्होंने कबीर सिंह रखा है। इसके बाद साल 2024 में कोयल नन्ही परी की मां बनीं। कोयल मल्लिक रियल लाइफ में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। कोयल वर्क और पर्सनल लाइफ को काफी अच्छे से बैलेंस करती हैं।

Betul Air Force Candidate Death: एयरफोर्स ज्वाइनिंग से एक दिन पहले युवक की मौत, कुएं में मिला शव, सड़क पर उतरे ग्रामीण
Madhya Pradesh Bus Strike: 7 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो थम जाएंगे बसों के पहिए