Betul Rape Case: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने हवालात में लगाई फांसी, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
Betul Rape Case: बैतूल/मुलताई(राष्ट्रीय जनादेश)। पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी पिता ने लॉकअप में ओढ़ने के लिए दिए गए कंबल को काटकर उसे रस्सी जैसा बनाकर फांसी लगा ली। हालत गंभीर होने पर आरोपी को पहले मुलताई के अस्पताल और फिर जिला अस्पताल के आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था। यहां से अब भोपाल एम्स रेफर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
आरोपी लंबे समय से 10 वर्षीय पुत्री के साथ दुराचार करता आ रहा था। इसका खुलासा स्वयं आरोपी की पत्नी एवं पीड़िता नाबालिग बच्ची की मां ने किया है। पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर मुलताई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 65(2), 64(2)(एफ), 64(2)(एम) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
एक नजर में पूरा मामला
26 फरवरी की रात्रि में पीड़ित बच्ची की मां ने डायल 112 को फोन कर बताया कि उसकी बच्ची के साथ उसके पिता कमरे में बंद है और बच्ची रो रही है, लेकिन उसके पिता दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। आरोपी को हिरासत मेंं लेकर थाने लाया। पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि आरोपी लंबे समय से दुष्कर्म करता आ रहा है।
हवालात में लगाई फांसी
मुलताई पुलिस आरोपी पिता को लेकर थाने आई और उसे हवालात में बंद कर दिया। दोपहर करीब 12.49 बजे आरोपी ने कंबल को काटकर रस्सीनुमा बनाकर उससे फांसी लगाने का प्रयास किया। जब पुलिस की नजर आरोपी पर पड़ी तो उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। वह नशे की हालत में भी था। तत्काल आरोपी को पहले मुलताई अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था, लेकिन सुधार नहीं होने पर उसे भोपाल एम्स रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी की हालत गंभीर है।
तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया था। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है और पूरे मामले की जांच संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। पुलिस आरोपी को स्वस्थ होने के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ तब से दुष्कर्म करना शुरू किया था, जब वह करीब सात साल की थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की