Betul Liquor Shop Group 2026-27: बैतूल जिले में 61 शराब दुकानों के 15 ग्रुप तय, 304 करोड़ से अधिक ऑफसेट प्राइस पर होगी नीलामी
Betul Liquor Shop Group 2026-27: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले की 61 शराब दुकानों के लिए आबकारी विभाग द्वारा गु्रपों का निर्धारण कर दिया गया है। साल 2026-27 के लिए जिले की 61 शराब दुकानों को 15 गु्रप में बांटा गया है। गत वर्ष जिले में 19 गु्रप थे जिन्हें कम करके 15 कर दिया गया है। गु्रप में 2 से 5 दुकानें शामिल की गई है।
सबसे छोटा गु्रप सांवलमेंढ़ा गु्रप है जिसमें सिर्फ दो दुकान सांवलमेंढ़ा और खोमई है। प्रताप वार्ड गु्रप, पंखा, दुनावा, आठनेर, रायआमला गु्रप में 5-5 शराब दुकानें, बैतूल गंज, बैतूलबाजार, बगडोना, सारनी, भैंसदेही, शाहपुर, आमला गु्रप में 4-4 और चिचोली और बोरदेही गु्रप में 3-3 शराब दुकानें रखी गई हैं।

जिले के सभी 15 गु्रपों का साल 2026-27 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य 304 करोड़ 29 लाख 5 हजार 903 रुपए रखा गया है। बैतूल शहर की 8 और बडोरा की एक शराब दुकान को 2 गु्रपों में रखा गया है जिसमें बैतूल गंज गु्रप में बैतूल गंज की दोनों शराब दुकानों के साथ कोठीबाजार और हमलापुर शराब दुकानों को रखा है।
वहीं प्रताप वार्ड गु्रप में प्रताप वार्ड, सदर, टिकारी, बडोरा और बैतूल शहर की दुकानों को रखा गया है। शहर का प्रताप वार्ड गु्रप 42.88 करोड़ के साथ सबसे अधिक कीमत का गु्रप और 5.90 करोड़ का सांवलमेंढ़ा गु्रप सबसे कम कीमत का गु्रप है। शराब दुकानों की नीलामी के लिए ई टेंडर (ई टेंडर और ई टेंडर कम ऑक्शन) प्रक्रिया कल 27 फरवरी से शुरू होगी।

Colony Rest of Land Betul: कॉलोनियों की ‘रेस्ट ऑफ लैंड’ होगी अब नपा के नाम, अवैध बिक्री पर लगेगी रोक
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव