Betul Triple Murder Update: बैतूल के सावंगा ट्रिपल मर्डर का चश्मदीद बना 5 साल का मासूम, नाना-नानी और मामा की हत्या देख सहमा बच्चा
Betul Triple Murder Update: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम सावंगा में बुधवार शाम तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। जैसे ही शाम का अंधेरा गहरा हुआ और घड़ी ने लगभग पौने 8 बजाए ही थे कि कमलती धुर्वे ने भोजन पकाने की तैयारी प्रारंभ कर दी थी। वहीं कमलती पति हंसू धुर्वे और दिलीप धुर्वे घर में बैठे थे। वहीं पांच साल का मासूम प्रशांत घर में खेल रहा था। तभी अचानक दिलीप पिता हंसू धुर्वे ने दिलीप धुर्वे को के डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
छोटे बेटे को बचाने लेट गए थे माता-पिता
दिलीप को बचाने के लिए उसके पिता हंसू और माँ कमलती दौड़े दीपक को नहीं मारने की बात कहने लगे लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों दिलीप के ऊपर लेट गए लेकिन दीपक ने मारा नहीं छोड़ा। उसने पहले बांस के डंडे और उसके बाद लोहे की रॉड से इतना मारा कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी दीपक ने पांच साल के मासूम भांजे प्रशांत की गर्दन पर पैर रख दिया जिससे वह बेहोश हो गया।
दहशत में गुजारे कई घंटे
दीपक ने भांजे को मरा हुआ समझ लिया और उसे पर वार तो नहीं किया लेकिन तभी कहीं से घर में बिल्ली आ गई। यह देखकर दीपक ने बिल्ली के मुंह पर भी लोहे की रॉड मार दी जिससे बिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। कुल मिलाकर माता-पिता, छोटे भाई और बिल्ली की हत्या करने के बाद आरोपी दीपक धुर्वे कमरे में ही बैठा रहा। वहीं भांजा भी होश आने के बाद भी तब तक दहशत में दुबका रहा जब तक दीपक दरवाजा खोलकर बाहर नहीं चला गया। इस पूरे घटनाक्रम का चश्मदीद भांजा प्रशांत बना है जिसने अपनी आंखों ने नाना-नानी, मामा और बिल्ली की नृशंस हत्या होते हुए देखा है। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों के शव पीएम के उपरांत परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं बिल्ली का अलग से पीएम करवाया गया है। घटना के बाद कमिश्रर, आईजी, कलेक्टर, एसपी ने भी घटना स्थल का दौरा कर ग्रामीणों से चर्चा की है।

आर्मी में चयन नहीं होने से पडऩे लगे थे दौरे
सुखचंद परते ने बताया कि उनका बेटा प्रशांत परते नाना-नानी के पास ही रहता था। बीती रात्रि में घटी घटना प्रशांत ने उन्हें बताई तो वह भी सहम गए। उन्होंने बताया कि दीपक दीपक पढ़ाई में होशियार था और कक्षा 12 वीं में उसने टॉप किया था, वो आर्मी में जाना चाह रहा था लेकिन पैर में दिक्कत होने के कारण उसका चयन नहीं हो पाया। इसके बाद उसे मानसिक रूप से दौरे पडऩे लगे थे। उसका 2-3 सालों से उसका इलाज कराया जा रहा था। उसे नागपुर में भी दिखाया गया था। कई दिनों पहले उसे झाडफ़ूंक के लिए जाम सांवरी ले जाया गया था। इस दौरान उसका छोटा भाई दिलीप साथ में था। दिलीप को कुछ दिन पहले ही दीपक ने वापस भेज दिया था कि उसे ठीक लग रहा था।
कमिश्रर-आईजी पहुंचे सावंगा
ट्रिपल मर्डर के मामले में संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ला शुक्रवार को बैतूल जनपद के ग्राम सावंगा पहुंचे। उन्होंने गत दिवस हुई हत्या की घटना के स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर मृतक परिवार की स्थिति और घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, एसडीएम अभिजीत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने थाने में भी की मारपीट
माता-पिता, भाई के साथ ही पालतू बिल्ली की हत्या करने वाले आरोपी ने गुरुवार शाम को कोतवाली थाना में भी एक अन्य बंदी के साथ मारपीट की। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर रात्रि में ही उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे हाथ-पैर बांधकर रखा गया है। वार्ड के बाहर चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है जो उस पर नजर रख रहे हैं। आरोपी की हरकतों को देखते हुए कोई भी उसके पास नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं उसे न्यायालय में भी पेश नहीं किया गया है। कोतवाली पुलिस आरोपी कीफाइल लेकर न्यायालय पहुंची जहां से उसे
मानसिक अस्पताल इंदौर ले जाने की परमिशन ली जा रही है।
ट्रिपल मर्डर का आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। परिजनों द्वारा नागपुर में उसका उपचार करवाने के साथ ही झाडफ़ूंक और पूजा पाठ भी करवाई जा रही थी लेकिन आरोपी ने उसका उपचार करवाने वाले माता-पिता और छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार शाम को पुलिस ने आरोपी को कोतवाली लाया लेकिन आरोपी ने कोतवाली बंदीगृह में बंद एक आरोपी के साथ मारपीट कर दी।
आरोपी की मानसिक स्थिति अत्यंत खराब होने पर वह पुलिस कर्मियों के वश में ही नहीं आ रहा था लगभग दर्जन भर पुलिस कर्मियों ने उसे बमुश्किल काबू में कर गुरुवार रात्रि में ही जिला अस्पताल लाया और यहां पलंग से उसके दोनों हाथ-पैर बांधकर रखा गया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करना था लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसे जिला अस्पताल में ही रखा गया है। आरोपी को मानसिक अस्पताल ले जाने की कवायद की जा रही है ताकि पहले उसका उपचार हो सके। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद आरोपी को शुक्रवार रात्रि में या शनिवार सुबह इंदौर अस्पताल ले जाया जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल में आरोपी के वार्ड के वार्ड के बाहर चार पुलिसकर्मी पहरा दे रहे हैं।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह