Madhya Pradesh IAS Transfer: नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बन सकते हैं धार के कलेक्टर, 21 फरवरी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव
Madhya Pradesh IAS Transfer: भोपाल (राष्ट्रीय जनादेश)। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम 21 फरवरी को खत्म हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश में कभी भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। हालांकि संभावना यह है कि विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद फेरबदल किया जाए।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस फेरबदल में 3 महानगरों के कलेक्टरों को भी बदलने की चर्चा है, वहीं धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को किसी बड़े जिले की कमान देकर लंबे समय से मालवा क्षेत्र में कलेक्टर बनकर जाने की इच्छा रखने वाले और मुख्यमंत्री मोहन यादव की गुड बुक में शामिल बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को धार कलेक्टर बनाए जाने की पक्की खबरें मिल रही हैं। सरकार की कोशिश है कि एक मई से प्रस्तावित जनगणना के पहले नई पदस्थापनाएं और फेरबदल कर लिया जाए ताकि शासकीय काम प्रभावित न हो।

भोपाल, ग्वालियर और इंदौर कलेक्टर की पदस्थापनाओं में फेरबदल एसआईआर के चलते अटका हुआ है। एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इन तीनों कलेक्टरों की पदस्थापना में बदलाव होने की खबर है। वहीं भोपाल कलेक्टर को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शहडोल में भी पदस्थ कलेक्टर का रिटायरमेंट ड्यू है। इसलिए वहां पर भी बदलाव होगा। इसके साथ ही जिन अफसरों का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है या जिनके खिलाफ गंभीर प्रशासनिक लापरवाही के आरोप हैं, उन्हें भी हटाया जा सकता है।
उच्च पदस्थ प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि आम तौर पर यह परिपाटी है कि विधानसभा सत्र के दौरान प्रशासनिक फेरबदल नहीं होता है। इसलिए मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रशासनिक फेरबदल की ज्यादा संभावना है।
बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को 2 जनवरी 2026 को बैतूल में पदस्थ हुए 2 वर्ष हो गए हैं। उनकी पदस्थापना के समय से ही चर्चा थी कि वे मुख्यमंत्री मोहन यादव की गुड बुक में हैं और उज्जैन के रहने वाले भी हैं। बहरहाल, उनकी बैतूल की शानदार प्रशासनिक पारी के चलते उन्हें उनकी मालवा क्षेत्र में चाहे गए क्षेत्र (धार) की कलेक्टरी मिल सकती है।

बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर