Betul Triple Murder Case: सनसनीखेज वारदात: बेटे ने माता-पिता और भाई की हत्या की, बिल्ली को भी नहीं छोड़ा
Betul Triple Murder Case: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। एक पुत्र ने अपने माता-पिता, भाई सहित एक बिल्ली का मर्डर कर दरवाजा लगाकर कमरे में ही बैठा रहा। आरोपी कक्षा 12 वीं में टॉपर रहा है। उसने भांजे को भी जान से मारने का प्रयास किया लेकिन भांजा बच गया। कमरे में फर्श और दीवारों पर खून की छींटे दिखाई दिए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी. दूर दूर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सांवगा की है।
लाशों के पास बैठा रहा आरोपी
एसपी वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि मृतकों की पहचान पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे (20) के रूप में हुई है। तीनों सांवगा गांव के रहने वाले थे। वहीं 5 वर्षीय भांजे प्रशांत परते गंभीर है। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक दरवाजा घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी का शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला।
जब ग्रामीण दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए, तो आरोपी दीपक धुर्वे घटनास्थल पर ही मौजूद था। इस दौरान वह तीनों शवों के पास चुपचाप बैठा मिला। मौके पर एक बिल्ली का शव भी मिला है। आशंका है कि बिल्ली को भी मार दिया है। वारदात की जानकारी पड़ोसियों ने फौरन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
कक्षा 12 वीं का टॉपर है आरोपी
पुलिस पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि दीपक धुर्वे (25) का मानसिक संतुलन पिछले 4-5 साल से ठीक नहीं था। वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा है। 12 वीं टॉपर है। सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा भी दी थी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की जगह से लोहे की रॉड और डंडे मिले हैं। पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडे जब्त कर लिए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

Betul Underbridge Traffic Problem: कुछ लाख बचाने के चक्कर में शहर परेशान: अंडरब्रिज बंद तो ओवरब्रिज पर बढ़ा दबाव, विकल्प की अनदेखी
Sandipani School MP: एमपी के सांदीपनि विद्यालयों में एडमिशन में भेदभाव! प्राइवेट और RTE छात्रों को नहीं मिल रहा प्रवेश
HPV Vaccination Betul: अफवाहों के बीच भी बैतूल में 64.57% HPV वैक्सीनेशन, सर्वाइकल कैंसर से 90% तक बचाव संभव
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब