JEE Mains Result Betul: आरडी कोचिंग के छात्रों का JEE Mains में शानदार प्रदर्शन, 50 से अधिक विद्यार्थी सफल
JEE Mains Result Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले के उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्थान में शुमार आरडी कोचिंग क्लासेस बैतूल के विद्यार्थियों ने जेईई मैंस परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। संस्थान के मेधावी छात्र सजील सूर्यवंशी ने 99.68 परसेंटाइल हासिल कर जिले के टॉपर तथा वेदांत कास्लेकर 99.25 परसेंटाइल लेकर दूसरे स्थान पर रहे। वेदांश साहू 99.00 परसेंटाइल प्राप्त किए। इन छात्रों ने संस्थान ही नहीं बल्कि समूचे जिले को गौरान्वित किया है। जेईई मैंस के घोषित परीक्षा परिणाम में आरडी कोचिंग के आधा सैकड़ा से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें से 25 छात्र-छात्राओं ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों के परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम: ऋतु खंडेलवाल
जे ई ई मैंस परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले आरडी कोचिंग के छात्र-छात्राओं को संस्थान की निदेशक श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक श्रीमती खंडेलवाल ने कहा कि जेईई मैंस में मिली शानदार सफलता विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन में रहकर किए गए नियमित अभ्यास, कठोर परिश्रम एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

संस्थान की सुनियोजित शैक्षणिक प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका
डायरेक्टर श्रीमती खंडेलवाल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संस्थान द्वारा अपनाई गई सुनियोजित शिक्षण प्रणाली की भी जेईई मैंस के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संस्थान के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से टेस्ट सीरिज का अभ्यास, कॉन्सेप्ट आधारित अध्यापन, व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने के साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण उपलब्ध करवाकर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए पारंगत किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जेईई मैंस के शानदार परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आरडी कोचिंग क्लासेज के अनुशासित माहौल, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं लक्ष्य आधारित सतत अभ्यास से ही उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया जा सकता है। संस्थान की निदेशक, प्रबंधन एवं प्राचार्य द्वारा उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों, उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई दी गई तथा जेईई एडवांस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समर्पण भाव से करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।

कॉमेडियन Samay Raina का बड़ा खुलासा, शो को लेकर नई जानकारी सामने
सीएम के निर्देश पर गृह विभाग सक्रिय: MP में दिवाली से पहले लागू हो सकता है नया UCC कानून
मास्टर प्लान पर ‘साहब’ की कुंडली से उठा पर्दा
इंदौर सड़क हादसों की चपेट में: 2 महीनों में 41 मौतें, अब क्या होगा समाधान?
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग कार्रवाई का जोरदार विरोध
मुरैना में रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर फरार हुआ