क्या पाकिस्तान टीम से शाहीन और बाबर का पत्ता कटेगा? नामीबिया से हारे तो कराची वापसी तय
पाकिस्तान बुधवार को कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ करो या मरो का मैच खेलेगा। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकता है। ग्रुप-ए की अंक तालिका में पाकिस्तान तीन में से दो मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। भारत इस ग्रुप से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है। ऐसे में यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड फिलहाल सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बने हुए हैं।
टीम में बदलाव के संकेत
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को एसएससी ग्राउंड पर टीम की प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और हेड कोच माइक हेसन के बीच लंबी बातचीत हुई। सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, 'साफतौर पर बातचीत दो मुख्य और अनुभवी खिलाड़ियों, शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम के बाहर होने की संभावना के साथ संभावित बदलावों के इर्द-गिर्द थी।' शाहीन अफरीदी फिटनेस और फॉर्म से जूझ रहे हैं, उन्होंने तीन मुकाबलों के सिर्फ नौ ओवरों में 101 रन दिए हैं। अफरीदी ने भारत के खिलाफ दो ओवरों में 31 रन लुटाए थे।
शाहीन की फिटनेस और फॉर्म चिंता का विषय
सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, 'सबसे अच्छा तरीका है कि शाहीन को फिटनेस के आधार पर ड्रॉप कर दिया जाए, क्योंकि वह भारत के खिलाफ मैच के दौरान लगातार अपने बाएं घुटने की कैप को ठीक कर रहे थे, उन्हें प्रैक्टिस के दौरान लंगड़ाते हुए देखा गया था। जहां तक बाबर की बात है, मैनेजमेंट उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बजाय पारी की शुरुआत करने के लिए प्रमोट करने पर विचार कर रहा था।'15 फरवरी को कोलंबो में भारतीय टीम को 175/7 के स्कोर पर रोकने के बाद पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई थी। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी भी टीम की 61 रन की बड़ी हार से नाराज थे और छठा विकेट गिरने के बाद प्रेमदासा स्टेडियम से चले गए थे।
भारत से हार के बाद सख्त रुख
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, 'नकवी ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के विरोध में मैच का बॉयकॉट करने पर कड़ा रुख अपनाया और भारतीय मीडिया से उनकी काफी आलोचना हुई। वह भारत के खिलाफ हार से परेशान थे। नकवी भारत-पाकिस्तान मैच के बाद हेसन और टीम मैनेजर नवीद चीमा से मिले और उन्हें निर्देश दिया कि जो भी खिलाड़ी खराब प्रदर्शन कर रहा हो, उसे हटा दें। वह चाहते थे कि टीम बेहतर और लड़ने की भावना के साथ खेले।'नामीबिया की संभावित प्लेइंग-11: जान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरार्ड इरैसमस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लाइकर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मिबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो।पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम / फखर जमां, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी/सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

सच्चे ज्ञानी की विशेषता
क्यों Kal Bhairav ने काटा Brahma का सिर? जानें ‘काशी के कोतवाल’ बनने की रहस्यमयी कथा
आज का राशिफल (8 अप्रैल 2026): करियर, धन और प्रेम में क्या कहती हैं आपकी सितारे
Betul Underbridge Traffic Problem: कुछ लाख बचाने के चक्कर में शहर परेशान: अंडरब्रिज बंद तो ओवरब्रिज पर बढ़ा दबाव, विकल्प की अनदेखी
Sandipani School MP: एमपी के सांदीपनि विद्यालयों में एडमिशन में भेदभाव! प्राइवेट और RTE छात्रों को नहीं मिल रहा प्रवेश