रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक नामी कैफे ब्रांड की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 56 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गंज क्षेत्र निवासी कारोबारी आशीष तिवारी को फोन कॉल और ऑनलाइन संपर्क के जरिए बैंगलुरु स्थित चर्चित कैफे ब्रांड की फ्रेंचाइजी देने का प्रस्ताव मिला। आरोप है कि ठगों ने खुद को कैफे के संस्थापक, हेड ऑफ डिपार्टमेंट और पब्लिक रिलेशन मैनेजर बताकर भरोसा जीतने की कोशिश की। पेशेवर अंदाज और आकर्षक ऑफर के चलते कारोबारी को यह प्रस्ताव वास्तविक प्रतीत हुआ।
शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने फ्रेंचाइजी प्रोसेसिंग, ब्रांड फीस, डॉक्यूमेंटेशन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 56 लाख रुपये जमा करवाए। रकम ट्रांसफर होने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। जब कारोबारी ने आधिकारिक स्रोतों से जानकारी जुटाई, तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
गंज थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि बैंक खातों, ट्रांजेक्शन डिटेल, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने फर्जी पहचान और पदनाम का इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से वारदात अंजाम दी।
पुलिस ने आम नागरिकों और कारोबारियों को सलाह दी है कि किसी भी फ्रेंचाइजी या निवेश प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, सत्यापित संपर्क सूत्र और रजिस्टर्ड कार्यालय से पुष्टि करें। साइबर फ्रॉड के ऐसे मामलों में तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Betul Underbridge Traffic Problem: कुछ लाख बचाने के चक्कर में शहर परेशान: अंडरब्रिज बंद तो ओवरब्रिज पर बढ़ा दबाव, विकल्प की अनदेखी
Sandipani School MP: एमपी के सांदीपनि विद्यालयों में एडमिशन में भेदभाव! प्राइवेट और RTE छात्रों को नहीं मिल रहा प्रवेश
HPV Vaccination Betul: अफवाहों के बीच भी बैतूल में 64.57% HPV वैक्सीनेशन, सर्वाइकल कैंसर से 90% तक बचाव संभव
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब