Head Constable Money Dispute: रुपये लेकर लौटा नहीं रही महिला हेड कांस्टेबल, शिक्षक ने लगाई एसपी से गुहार
Head Constable Money Dispute: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। शहर के उदय परिसर सदर निवासी एक शिक्षक ने उसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला प्रधान आरक्षक पर उधार लिए गए रूपए वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर महिला आरक्षक से रूपए वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रैंक के अधिकारी से शिकायत की जांच करवाई जा रही है।
भाई के सीरियस होने पर लिए रूपए
शहर के सदर क्षेत्र स्थित उदय परिसर निवासी शिक्षक नितिन चौहान ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत में अवगत कराया कि उनकी ही कॉलोनी में पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोनिका पटेल भी रहती है। एक ही कॉलोनी में रहने के कारण नवरात्रि 2024 के कार्यक्रम में महिला प्रधान आरक्षक मोनिका पटेल से उसकी जान पहचान हुई थी।
15 दिन में वापस करने का कहा था
श्री चौहान ने बताया कि एक दिन मोनिका पटेल का फोन आया और उन्होंने मुझे कोर्ट बुलाया कोर्ट पहुंचने पर मोनिका पटेल ने कहा कि उनके भाई की तबियत सीरियस है। मुझे तीस हजार रूपए की आवश्यकता है। यदि आपके पास रूपए नहीं हो तो कहीं से ब्याज पर रूपए दिलवा दो। मैं 15 दिन में रूपए वापस कर दूंगी। तब उन्हें 30 हजार रूपए दे दिए।
रूपए लेने के बाद ब्लॉक किया नंबर
श्री चौहान ने बताया रूपए लेने के बाद मोनिका पटेल के हाव भाव बदल गए। जब वे रूपए वापस मांगने फोन लगाने लगे तो पहले तो उन्होंने फोन उठाकर कुछ दिनों में रूपए देने की बात कहीं फिर फोन उठाना ही ंबंद कर दिया और बाद में मेरा नंबर ही ब्लॉक कर दिया। एक बार उनके घर गया तो बच्चों ने दरवाजा खोले बिना ही अंदर से कहा कि मम्मी की तबियत खराब है, उन्होंने दरवाजा खोलने का मना किया है। तब श्री चौहान ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत कर महिला प्रधान आरक्षक से रूपए वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।
डीएसपी कर रहे शिकायत की जांच
महिला प्रधान आरक्षक के खिलाफ उधार लिए रूपए नहीं लौटाने की शिकायत को पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी को इस शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए है। महिला पुलिस कर्मी पर अमानत में खयानत का आरोप लगने चर्चाओं का बाजार गर्म है।

दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, पासपोर्ट विवाद उभरा
हैदराबादी बिरयानी ने Heinrich Klaasen को किया बेहाल, पसीने छूटे
गूगल मैप के भरोसे पड़ा महंगा, गली में घुसा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त
IPL में क्यों चर्चा में हैं श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा?