Varad Khandelwal Engagement: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बेटे बंधेंगे परिणय सूत्र में, वरद-आशी का रिश्ता हुआ तय
Varad Khandelwal Engagement: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल-आरडी गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर श्रीमती रितु खण्डेलवाल के सुपुत्र, भारतीय एग्रो कलस्टर के डायरेक्टर वरद खण्डेलवाल शीघ्र परिणयसूत्र में बंधने वाले हैं। रविवार को शिवरात्रि के शुभ अवसर पर लैंडमार्क होटल के संचालक संजय मिराणी एवं श्रीमती ममता मिराणी की सुपुत्री आशी के साथ उनका वैवाहिक रिश्ता तय हुआ।
लैंडमार्क होटल परिसर स्थित मिराणी निवास में नितांत पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में वरद-आशी की रोका सेरेमनी (सगाई) की गई। जैसे ही यह समाचार सार्वजनिक हुआ दोनों परिवारों के शुभचिंतकों और ईष्टमित्रों, सामाजिक बंधुओं ने फोन कर खण्डेलवाल और मिराणी परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक जल्द ही विवाह की तिथि तय कर परिणय बंधन का कार्यक्रम किया जाएगा। राष्ट्रीय जनादेश परिवार की ओर से भी खण्डेलवाल-मिराणी परिवार को शुभकामनाएं... बधाई...

Betul Police Mobile Recovery: बैतूल पुलिस की बड़ी कामयाबी: 635 गुम मोबाइल बरामद, मोटर चोरी करने वाले आरोपी भी गिरफ्तार
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा