Illegal Liquor Seizure Betul: महाशिवरात्रि से पहले बड़ी कार्रवाई: मकान से सवा लाख की अवैध शराब और कार जब्त
Illegal Liquor Seizure Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। कोतवाली बैतूल पुलिस ने अवैध शराब मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शहर के एक मकान से पुलिस ने करीब सवा लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। इस शराब को जिस कार से ढोया गया था, वह कार भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि 14-15 फरवरी की रात्रि में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सोना घाटी क्षेत्र स्थित एक मकान में एक व्यक्ति ने भारी मात्रा में अवैध शराब स्टोर करके रखी है। इस पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी महेश पिता गेंदलाल राठौर, उम्र 24 वर्ष, निवासी सोना हिल कॉलोनी, बैतूल के घर से 141.600 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत 121540 रुपये है।
त्योहार पर करना था शराब की बिक्री
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उक्त शराब को महाशिवरात्रि के अवसर पर सोनाघाटी मेले के दौरान बिक्री हेतु जमा की थी। यह शराब सुखतवा क्षेत्र से अपनी कार के माध्यम से लाकर स्टोर की थी। पुलिस ने उक्त कार को भी जब्त कर ली है।
आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है। अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में टीआई देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक जगदीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक शिव उइके, आरक्षक जतिराम, और महेश की मुख्य भूमिका रही।

हिमाचल में लैंडस्लाइड, पुल नदी में गिरा; 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, पासपोर्ट विवाद उभरा
हैदराबादी बिरयानी ने Heinrich Klaasen को किया बेहाल, पसीने छूटे
छत्तीसगढ़ में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ बना कानून, राज्यपाल की मंजूरी