Shivam Seva Samiti Bhandara Betul: महाशिवरात्रि पर सेवा और उत्सव का संगम: 17वें विशाल भंडारे के साथ रक्तदान शिविर, हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे
Shivam Seva Samiti Bhandara Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवम सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कमानी गेट के पास न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना, महाआरती के साथ प्रसादी वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में भंडारे का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा महामंत्री डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, कोठीबाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, पूर्व नपा अध्यक्ष आनंद प्रजापति, मनीष मिसर, सुनील पवार, कुणाल शर्मा, डॉ. नितिन देशमुख, डॉ. अरुण जयसिंगपूरे, मंगू सोनी, गुड्डू देशमुख सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
शिव भक्तों की सेवा पुण्य का कार्य
अपने संबोधन में हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि शिवम सेवा समिति पिछले 16 वर्षों से भोपाली जाने वाले शिव भक्तों की सेवा का जो कार्य कर रही है, वह पुण्य का कार्य है। श्रद्धालुओं को जाते समय और लौटते समय दोनों अवसर पर प्रसादी के रूप में भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाता है। आयोजन के 17वें वर्ष में प्रवेश पर उन्होंने समिति को शुभकामनाएं दीं।
समाजसेवियों ने संभाली सेवा की कमान
भंडारे के शुभारंभ अवसर पर शिवम सेवा समिति के सुनील गुड्डू शर्मा, राकेश रक्कू शर्मा के साथ समाजसेवियों में नवीन तातेड़, कैलाश बंडू धोटे, दीपू सलूजा, राजा सूर्यवंशी, राहुल लुहाडिय़ा, प्रशांत मरोठी, सुनील द्विवेदी, अनिल ठाकुर, बलवंत धोटे, युवराज गौर, उषभ गोठी, रजनीश जैन, सोनू बग्गा, मुकेश झारे, बल्लू मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सेवा दी। आयोजन स्थल पर अनुशासित और सुव्यवस्थित तरीके से प्रसादी वितरण किया गया।
शर्मा परिवार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ
भंडारे के साथ समिति द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने सहभागिता की। जिला रक्त कोष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते और उनकी टीम ने रक्तदान शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। महाभंडारे के साथ आयोजित रक्तदान शिविर की शुरुआत शिवम सेवा समिति के राकेश रक्कू शर्मा, उनकी पत्नी श्रीमती रेनू शर्मा एवं उनके पुत्र शानू शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर की। शाम 5 बजे तक लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका था, जिससे आयोजन ने सेवा के साथ मानवता का संदेश भी मजबूती से दिया।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले का सीधा प्रसारण
भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं और युवाओं के उत्साह को देखते हुए समिति द्वारा 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान के टी-20 मैच का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाने की व्यवस्था की गई है। प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालु भोजन के साथ रोमांचक मुकाबले का आनंद भी ले सकेंगे। आयोजन स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकें और महाशिवरात्रि के इस सेवा आयोजन के बीच खेल उत्सव का भी आनंद ले सकें।
शिविर में इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में सुनील शर्मा, दिनेश मोदी, अभिषेक महाले, ओमप्रकाश कोडले, सुभाष वर्मा, ज्योतिष अधिकारी शेखर राजपूत, रेनू राकेश शर्मा, परमेंद्र राठौर, अंकित द्विवेदी, संजू, राजू, सचिन, अतुल वर्मा, ऋषभ जैन, नीरज अग्रवाल, योगेश, नितेश, प्रशांत, विजय जोशी, शानू शर्मा, प्रवीण पाटणकर, हरमीत सिंह, ज्ञानेंद्र देशमुख, संजय, प्रवीण चौहान, संजय मालवी, युवराज शर्मा, ओम, प्रवीण तिवारी, संजय सोनारे, शिवकिशोर मालवी, अनिरुद्ध सहित अनेक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया और शिवम सेवा समिति के इस सामाजिक अभियान को सफल बनाया।

रामनगर में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई, कांग्रेस नेता और ईओ के बीच बहस तेज
प्रियंका गांधी का आरोप: सत्ता बचाने के लिए एलडीएफ ने भाजपा के साथ की गुप्त डील, विचारधारा हुई ताक पर
बिना एड्रेस प्रूफ अब मिलेगा 5 किलो गैस सिलेंडर, किराएदारों और प्रवासियों को बड़ी राहत
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद
शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े