ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
भोपाल। मध्यप्रदेश में जनगणना का कार्य किया जाना है। प्रथम चरण में लोगों के घरों की गिनती होगी, जबकि दूसरे चरण में लोगों की गिनती होगी। भोपाल में जनगणना को लेकर राज्य स्तरीय कलेक्टर-कमिश्नर के प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, रजिस्टार जनरल तथा जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण मुख्य रूप से उपस्थित थे। ग्वालियर जिले में जनगणना के कार्यों की प्रांरभिक तैयारियों के लिये रजिस्ट्रार जनरल, जनगणना आयुक्त व मुख्य सचिव मध्यप्रदेश ने ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में जनगणना को लेकर किए गए कार्यों के अनुभव से अन्य जिलों को भी अपनी तैयारियां करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण सम्मेलन में रतलाम एवं सिवनी कलेक्टर की भी प्रशंसा की गई।
दो चरणों में होगी जनगणना
भारत की जनगणना विश्व का सबसे बड़ा प्रशासनिक कार्य हैI भारत में जनांकिकीय व आर्थिक आकड़ों का ग्राम एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने का एकमात्र स्रोत हैl आगामी जनगणना पूर्व की जनगणनाओं की भांति इस बार भी 2 चरण में संपादित की जाएगी, जिसके लिए जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचना 16 जून 2025 जारी की जा चुकी हैं।

Shastri Stadium Betul: लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम का कमर्शियल उपयोग: बिना अनुमति कोचिंग, सुरक्षा इंतजाम नदारद
Sonaghati railway bridge: सोनाघाटी में बनेगा नया ब्रिज: तीसरी रेलवे लाइन के साथ यातायात होगा आसान
Betul underbridge closed: अंडरब्रिज बंद, 10 वार्डों की मुसीबत: मोक्षधाम, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा