Betul Theft Case: चोरी के दो बड़े मामलों का खुलासा: नागिन, टकली और ग्रेसी समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
Betul Theft Case: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। घरों में हुई चोरियों के मामले जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली बैतूल और सारणी पुलिस ने चोरी के मामले में 3 महिलाओं समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लाखों रुपये का चोरी का माल जब्त किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपी अन्य जिलों के हैं।
पुलिस ने बताया कि 1 फरवरी को सतीश पिता दयाराम धुर्वे उम्र 38 साल निवासी सतपुड़ा आईटीआई के पास थाना सारणी के घर चोरी हुई थी। अज्ञात चोर उसके घर में रखा एक सोने का गले का हार, एक जोड़ी सोने के कंगन, एक जोड़ी सोने के कान के झुमके, एक चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की बिछिया, चांदी के सिक्के, 05 हाथ घड़ी और नकदी 1 लाख 5 हजार रुपए चुरा ले गए थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान आरोपी अनुराग पिता कुंजीलाल पस्तारिया उम्र 53 साल निवासी ग्राम भारकच्छ थाना बरेली जिला रायसेन से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने ही अपने साथियों के साथ चोरी की है। इस पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने प्रवीण उर्फ अन्ना पिता भैयालाल लांजीवार उम्र 27 साल निवासी मंडीदीप, कासिफ उर्फ सोहेल पिता असलम खान उम्र 30 साल निवासी मंडीदीप, यूसुफ उर्फ बिट्टू पिता नईम बेग उम्र 39 साल निवासी आदमगढ़-नर्मदापुरम और चंद्रकला पति भैयालाल लांजीवार उम्र 50 साल निवासी मंडीदीप को भी गिरफ्तार किया है।
चोरी का इतना सामान किया बरामद
इस मामले में आरोपियों से एक सोने का गले का हार, एक जोड़ी सोने के कंगाल, एक जोड़ी सोने के कान के झुमके, एक चांदी का कमरबंद, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, एक जोड़ी चांदी के कड़े, चांदी का सिक्का, स्प्लेंडर मोटर साइकिल, एक चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी चांदी की मोटी पायल, एक जोड़ी चांदी की पायल, यामाहा एफजेड मोटर साइकिल, 4 मोबाइल फोन और 2 हाथ घड़ी जब्त की है।
महिलाओं ने लगाई थी सूने मकान में सेंध
इधर कोतवाली थाना बैतूल के चोरी के मामले में पुलिस ने 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी गया माल भी बरामद किया है। उन्होंने भवानी प्रसाद मालवीय कृष्णपुरा टिकारी बैतूल के सूने मकान से 25 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच चोरी की थी। मकान का ताला तोड़कर पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, मोती, चांदी की पायल, करधन, 43 इंच एलजी का टीवी एवं अन्य गृहस्थी का सामान चोरी किया था।
नागिन, टकली और ग्रेसी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान तलाश-पतारसी करते हुए ओझाढाना गंज बैतूल क्षेत्र की संदिग्ध महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने ग्रेशी उर्फ निशा पति राकेश उर्फ लस्सी आहके उम्र 23 वर्ष, संजना उर्फ नागिन पिता जय धुर्वे उम्र 21 वर्ष और सुनिता उर्फ टकली पति योगेश धुर्वे उम्र 35 वर्ष तीनों निवासी ओझाढाना को गिरफ्तार किया है।
कबाड़ बीनते समय की थी रेकी
आरोपियों ने बताया कि कबाड़ बीनते समय टिकारी क्षेत्र में एक मकान पर कई दिनों से ताला लगा देख 31 अक्टूबर की रात्रि में उन्होंने मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। तीनों आरोपियों से चोरी का सामान जब्त किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेजा गया।

सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
जनसुनवाई में सिंधिया का गुस्सा: कलेक्टर को लगाई फटकार, बोले- ये आवेदन नहीं ‘सोना’ है