BJP Morcha District President Selection: मोर्चा जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर सरगर्मी तेज, 11 के बाद भेजे जाएंगे पैनल
BJP Morcha District President Selection: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। प्रदेश स्तर पर भाजपा के सात में से 6 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद अब जिले में भी इन 6 मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाने की कवायद शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक मोर्चा को छोड़कर बाकी 6 मोर्चा युवा, महिला, किसान, अन्य पिछड़ा वग्र, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष के लिए तीन-तीन नामों का पैनल प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा उसके बाद भोपाल से मोर्चा जिला अध्यक्षों की सूची जारी रहेगी।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार 11 फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के बैतूल में रहने की संभावना है। यदि वे बैतूल आते हैं तो उनसे सहमति लेकर प्रत्येक मोर्चा के लिए तीन-तीन नाम का पैनल तय कर भोपाल भेजा जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हेमंत खण्डेलवाल के पदस्थ होने के बाद श्री खण्डेलवाल ने सबसे कम अवधि में न सिर्फ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी बल्कि पार्टी के सात मोर्चा में से 6 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी थी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष घोषित होने के बाद अब मोर्चा अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष के नक्शे कदम पर चलते हुए सभी जिलों में मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए तेज कवायद कर रहे है।
6 मोर्चाे के जिलाध्यक्ष के लिए जाएंगे पैनल
भाजपा के सात में से 6 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। इन सभी 6 मोर्चा के लिए 3-3 नाम के पैनल भेजे जाएंगे। इनमें सबसे अधिक गहमागहमी भाजपा के बैकबोन माने जाने वाले युवा मोर्चा के लिए हे। युवा मोर्चा के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले युवा नेता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए भी नए अध्यक्ष की ताजपोशी की जानी है। जिला अध्यक्ष बनने वाले दावेदार सक्रिय भी हो गए हैं।
11 के बाद जा सकते हैं नाम के पैनल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गृह जिला होने से बैतूल जिले में संगठन की नियुक्तियों में उनकी सहमति के बिना शायद ही कोई नियुक्ति हो पाए। हेमंत खण्डेलवाल को करीब से जानने वालों का मानना है कि उनके सामने एप्रोच नहीं चलती है। काम करने वालों को वे स्वयं ही खोज लेते हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार श्री खण्डेलवाल के 11 फरवरी को बैतूल में रहने की संभावना है। इस दिन जिला भाजपा संगठन सभी 6 मोर्चो के लिए बनाए जाने वाले 3-3 नाम के पैनल पर उनकी सहमति ले सकता है। श्री खण्डेलवाल की सहमति मिलते ही जिला भाजपा संगठन 6 मोर्चाे के लिए नामों का पैनल प्रदेश संगठन को भेजेगा जहां से मोर्चो के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव