CM Helpline negligence action: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। सीएम हेल्पलाइन की नॉन अटैंड शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने नॉन अटैंड रही शिकायतों के दिनों के आधार पर अधिकारियों का फरवरी माह का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई से हड़कंप मचा है। 

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जिला प्रबंधक विख्यात हिडोंलिया का 9 दिनों का, बिजली वितरण केन्द्र बोरदेही के सहायक प्रबंधक संतोष कुमार चंदेल का 7 दिन का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैतूल सुश्री शिवानी राय का 6 दिन का तथा सचिव कृषि उपज मंडी समिति सुरेश कुमार परते का 6 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है।

इनका 5-5 दिन का वेतन कटेगा

इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी सुश्री तीजा पवार, श्रम पदाधिकारी धम्मदीप भगत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुलताई धर्मपाल सिंह मरकाम का 5-5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। मुलताई के प्रभारी तहसीलदार संजय बरैया, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री सुश्री प्रीति पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड भैंसदेही के प्रभारी सहायक यंत्री निखिल जैन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बैतूल कार्यपालन यंत्री मनोज कुमार बघेल का 4-4 दिन का वेतन काटा जाएगा। 

इनकी तीन-तीन दिन की वेतन कटौती 

प्रभारी तहसीलदार चिचोली पीएस दीवान, प्रभारी तहसीलदार भैंसदेही भगवान दास कुमरे, बिजली वितरण केंद्र भीमपुर के सहायक प्रबंधक क्षितिज मरावी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास बैतूल के उपसंचालक डॉ. आनंद कुमार बड़ोनिया तथा ऊर्जा विभाग के सहायक प्रबंधक सीएल सकोम का 3-3 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए हैं।

इन अफसरों का दो दिन का वेतन कटेगा

इसके अलावा मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल सहायक परियोजना प्रबंधक राहुल समाधिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड शाहपुर के सहायक यंत्री योगेश धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रभात पट्टन सुश्री आंचल पवार का 2-2 दिन का वेतन काटा जाएगा। 

एक-एक दिन का वेतन भी कटेगा 

ई-गवर्नेंस शाहपुर सहायक प्रबंधक सुश्री सविता कासदे, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सतीश मटसेनिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बैतूल के सहायक ई गवर्नेंस प्रबंधक राजीव कुंभारे, महिला एवं बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण के परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर, महिला एवं बाल विकास परियोजना प्रभात पट्टन की परियोजना अधिकारी सुश्री वीरमति उबनारे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभात पट्टन के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.  संदीप धुर्वे, जनपद शिक्षा केंद्र बैतूल के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक दुर्गेश रघुवंशी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड मुलताई के प्रभारी सहायक यंत्री राजेश गौर, लोक निर्माण विभाग उप संभाग बैतूल के अनुविभागीय अधिकारी दरदिनव परमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाडे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आमला गोपाल साहू, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड आमला नगर जोन प्रबंधक विलास कुमार उइके, ताप्ती सामान्य बैतूल उपवन मंडल अधिकारी देवानंद पांडे, जिला परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला, बिजली वितरण केंद्र सांवलमेंढा के सहायक प्रबंधक जलज वायकर, उपायुक्त सहकारिता विभाग  केके शिव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी सहकारिता विभाग बैतूल कुमारी परिधी अग्रवाल का 1-1 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए हैं।