छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय, रजिस्ट्री सेवाएं होंगी आसान
Chhattisgarh Sub Registrar Office : सुलभ और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन कार्यों में राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने चार नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय रजिस्ट्रीकरण अधिनियम–1908 के तहत लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के भखारा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तहसील मुख्यालय लवन, बिलासपुर जिले के सकरी और राजकिशोर नगर में नए उप पंजीयक कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। इन कार्यालयों के शुरू होने से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन कार्यों के लिए जिला मुख्यालयों तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
इस पहल से समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही पंजीयन कार्यालयों में भीड़ कम होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुगम बनेगी। सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि शासन की सेवाएं नागरिकों तक उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध हों। नए उप पंजीयक कार्यालयों की स्वीकृति से आम जनता को पंजीयन से जुड़े कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी।
वित्त एवं वाणिज्य कर पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि नागरिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजीयन विभाग द्वारा ऑटो डीड जनरेशन, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, घर बैठे रजिस्ट्री, स्वतः नामांतरण, कैशलेस भुगतान और डिजिलॉकर एकीकरण सहित 10 डिजिटल नवाचार लागू किए गए हैं। इन सुविधाओं का लाभ अब Chhattisgarh Sub Registrar Office के नए क्षेत्रों के नागरिकों को भी मिलेगा।

Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग
मंदाकिनी चौराहा पर शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों का जोरदार प्रदर्शन