Ramnagar Under Bridge Betul: रामनगर अंडर ब्रिज की फाइल दिल्ली में अटकी, सांसद करें प्रयास से मिल सकती हैं दो अंडर ब्रिज की सौगात
Ramnagar Under Bridge Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। शहर के सदर क्षेत्र में प्रस्तावित अंडर ब्रिज के साथ ही गंज क्षेत्र में रामनगर को सीधे जोड़ने वाला अंडर ब्रिज भी प्रस्तावित है। रामनगर अंडर ब्रिज की मंडल स्तर पर एस्टीमट और ड्राइंग डिजाइन पूर्ण कर फाइल रेलवे मंत्रालय में लंबित है। यदि स्थानीय सांसद एवं आदिवासी मामलों के केन्द्रीय राज्यमंत्री डीडी उईके दिल्ली में थोड़ा सा भी प्रयास करें तो सदर अंडर ब्रिज के साथ ही रामनगर अंडर ब्रिज की स्वीकृति भी आसानी से मिल जाएगी। जो भविष्य में गुफा मंदिर होते हुए बैतूल बाजार तक सीधा मार्ग भी बन सकता है।
वर्तमान में रेलवे द्वारा किए जा रहे तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण के चलते नागरिक सुविधा के लिए अंडर ब्रिज की सौगात आसानी से मिल सकती है बशर्ते स्थानीय सांसद अपने अतिव्यस्ततम समय में से थोड़ा समय शहरवासियों के लिए निकालकर दिल्ली में अपने ऑफिस से वाकिंग डिस्टेंस पर स्थित रेल भवन जाकर ईमानदारी से प्रयास करें।
शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गंज में रेलवे पटरी के उस पार नपा के तीन वार्ड हैं। इन वार्डों में आने-जाने के लिए गंज अंडर ब्रिज एकमात्र विकल्प है। वर्तमान में अंडर ब्रिज का विस्तारीकरण भी किया जा रहा है। रेलवे द्वारा गंज क्षेत्र में पापुलर सोसायटी के सामने वाली रोड से मालगोदाम के पास से रामनगर गंज जाने अंडर ब्रिज प्रस्तावित किया है।
रेलवे सूत्रों की माने तो गंज अंडर ब्रिज का प्रस्ताव बनाने के साथ ही एस्टीमेट और ड्राइंग डिजान भी बनाकर अंतिम स्वीकृति के लिए रेल मंत्रालय भेजा गया है। सदर क्षेत्र के प्रस्तावित अंडर ब्रिज के साथ ही रामनगर अंडर ब्रिज के प्रस्ताव एक साथ गए हैं जो लगभग 8 माह से लंबित है। रेलवे सूत्रों के अनुसार यदि स्थानीय सांसद डीडी उईके व्यक्तिगत रूचि लेकर रेल मंत्री से मिले और ईमानदारी से थोड़ा सा भी प्रयास करे तो शहरवासियों को दोनों अंडर ब्रिज की सौगात आसानी से मिल सकती है।
बैतूल बाजार से सीधा जुड़ जाएगा गंज
रेलवे द्वारा प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गंज में पापुलर सोसायटी के सामने वाली सड़क (वर्तमान में स्थित शराब दुकान) से रामनगर की ओर जाने अंडर ब्रिज प्रस्तावित है। इस अंडर ब्रिज के बनने से रामनगर, गर्ग कॉलोनी के निवासी तो बिना फेरा लगाए सीधे शहर में पहुंच ही जाएगे, वहीं अंडर ब्रिज बनने के बाद रामनगर से गुफा मंदिर होते हुए सड़क सीधे बैतूल बाजार के लिए निकल जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो शहर का व्यावसायिक क्षेत्र बैतूल बाजार से सीधे जुड़ जाएगा, वहीं बैतूल बाजार साइड से शहर में आने एक और वैकल्पिक मार्ग की सौगात मिल जाएगी।

चुनाव आयोग का सख्त निर्देश: मतदान से एक दिन पहले बिना अनुमति नहीं छपेंगे राजनीतिक विज्ञापन
पंजाब से हारते ही CSK का शर्मनाक रिकॉर्ड
रायपुर IIM के मंच से जयशंकर का दमदार संदेश, छात्रों को दिखाई नई दिशा
मालदा घेराव विवाद: माकपा का बचाव—“जब अन्याय कानून बन जाए, विरोध जरूरी”
AIADMK पर आरोपों पर पलानीस्वामी का पलटवार: स्टालिन को गिनाईं अपनी योजनाएं
होर्मुज संकट के बीच नई रणनीति: खाड़ी देश तेल-गैस सप्लाई के लिए बना रहे वैकल्पिक प्लान