Foot Over Bridge Construction: घोड़ाडोंगरी-मुलताई स्टेशन पर एफओबी निर्माण टला, तीसरी-चौथी लाइन के बाद बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज
Foot Over Bridge Construction: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। मध्य रेलवे के घोड़ाडोंगरी और मुलताई रेलवे स्टेशन में पूर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए स्वीकृत किए गए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने का काम आगे बढ़ा दिया गया है। अब तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछने के बाद फोर्थ लाइन के हिसाब से नई डिजाइन एवं नया एस्टीमेट बनाने के बाद फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा।
जिले के घोड़ाडोंगरी और मुलताई रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज स्वीकृत किए थे। दोनों ही स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण का शुभारंभ नहीं हुआ था। इस बीच रेलवे द्वारा थर्ड लाइन का निर्माण करने के साथ ही फोर्थ लाइन की कवायद भी शुरू कर दी गई है। जिसके चलते मुलताई और घोड़ाडोंगरी में स्वीकृत फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य स्थगत कर दिया है। अब थर्ड और फोर्थ लाइन बिछाने के बाद मुलताई और घोड़ाडोंगरी में नए सिरे से फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पति को जहर देकर किया हमला, बेहोश होने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा और कैंची से हमला, पत्नी गिरफ्तार