RD Public School Betul: खेलों से निखरता है अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना : एसपी वीरेंद्र जैन
RD Public School Betul: बैतूल। उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने अनुशासन और खेल भावना से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 31 जनवरी को खेल महोत्सव का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन एवं प्राचार्य ने किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसपी श्री जैन ने कहा कि खेल से शारीरिक दक्षता के साथ ही जीवन के महत्वपूर्ण कौशल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने बच्चों के साथ अपनी खेलों के प्रति अभिरूचि भी साझा की।
प्रतियोगिताओं में 1600 विद्यार्थियों ने की सहभागिता
आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में आयोजित खेल महोत्सव के पहले दिन 31 जनवरी को ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खों, रस्साकशी, 100 मीटर -200 मीटर दौड़, बोरी दौड़, साइकिल रेस सहित 11 खेल प्रतियोगिताओं में 1600 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन 1 फरवरी को फायनल मुकाबले हुए।
अतिथियों ने वितरित किये पुरुस्कार
खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, तहसीलदार पूनम साहू, एसडीओ फारेस्ट अमित खन्ना, टी.आई. देवकरण डेहरिया, रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मयंक भार्गव ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पदक वितरित कर पुरूस्कृत किया। खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में ‘‘ हाउस ऑफ द ईयर‘‘ की घोषणा की गई। दो दिन की कड़ी प्रतिस्पर्धा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘‘ सतपुड़ा हाउस‘‘ ने ‘‘ हाउस ऑफ द ईयर ट्रॉफी‘‘ हासिल की।

Amla Girls Education Campus: आमला को मिली बड़ी सौगात: 40 करोड़ से बनेगा कन्या शिक्षा परिसर, छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Betul Municipal Revenue Collection: रिकॉर्ड वसूली के बावजूद सुविधाएं नदारद: नपा ने एक साल में वसूले 9.40 करोड़, शहरवासी परेशान
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव