Damjipura Communal Tension: दामजीपुरा में साम्प्रदायिक तनाव, गाय से अप्राकृतिक कृत्य के बाद भड़के लोग, दुकानों में आग, भारी पुलिस बल तैनात
Damjipura Communal Tension: बैतूल(राष्ट्रीय जनादेश)। गाय से अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते हिन्दुवादी संगठनों के लोगों का जमावड़ा रविवार सुबह दामजीपुरा में होना प्रारंभ हो गया था। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी हब्बू खान सहित धर्म विशेष के लोगों की अतिक्रमण में बनाई गई पांच दुकानों में तोडफ़ोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद भड़के तनाव के चलते पुलिस ने पूरे दामजीपुरा को छावनी में तब्दील कर दिया है। स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए जिले के विभिन्न थानों सहित नर्मदापुरम, हरदा, छिंदवाड़ा, खंडवा जिले से भी पुलिस बल बुलाया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गुस्साई भीड़ ने दुकानों को किया आग के हवाले
गाय से अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की खबर जैसे ही जंगल में आग की तरह फैली आसपास के गांव से लोग रविवार सुबह से ही दामजीपुरा पहुंचने लगे थे। गुस्साई भीड़ ने यहां पर आधा दर्जन दुकानों को आग के हवाले कर दिया वहीं पत्थरबाजी भी की गई। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि जिन दुकानों को आग के हवाले किया गया था वह अतिक्रमण की जगह पर होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गाय से अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी हबीब उर्फ हब्बू पिता यूसुफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दामजीपुरा में हालत भले ही नियंत्रण में बताए जा रहे है पर यहां भड़की सांप्रदायिक हिंसा की लपटों ने चिल्लौर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिल्लौर में भी तीन दुकानों को बेकाबू लोगो ने आग लगा दी है। हालांकि आग पर तत्काल काबू पाने के बाद यहां भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर तैनात है। भीमपुर में भी बिगड़ते हालात के मद्देनजर बाजार बंद करवाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

विधायक सहित आला अफसर पहुंचे दामजीपुरा
दामजीपुरा में साम्प्रदायिक तनाव भड़कने की सूचना मिलने के बाद विधायक महेंद्र सिंह चौहान और जिला पंचायत सीईओ- प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, एसडीएम और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी दामजीपुरा पहुंचे और यहां पर मंदिर में लोगों की बैठकर लेकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर दामजीपुरा में पुलिस बल तैनात किया गया है। भंैसदेही विधायक के साथ जनपद सदस्य संतोष चौहान, सरपंच सुमन संतोष ने भी मोर्चा संभाला है तब कहीं जाकर पूरा माहौल शांत हुआ।
भीमपुर तक पहुंची तनाव की चिंगारी
गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने से उपजे साम्प्रदायिक तनाव की चिंगारी ब्लाक मुख्यालय भीमपुर तक भी पहुंच गई थी। यहां पर मंडल अध्यक्ष अनिल उइके के आव्हान पर व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध जताया। घटना की जानकारी मिलते ही भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम रोहिणी खेड़ा, महतपुर, जावरा, पालंगा, मोहटा, डुलारिया, गोबरबेल, बटकी, खुरदा, हिडली, चीरा, झाकस, केकडियाकला, केकडियाखुर्द, जोगली, हिरणखेडी, बेहडा सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीण दामजीपुरा पहुंचना प्रारंभ हो गए थे। सभी ने घटना का पुरजोर तरीके से विरोध किया। वहीं आरोपी पर सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग भी की।
हब्बू पिता यूसुफ खान को बनाया आरोपी
एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि 1 फरवरी को फरियादी चंचल सिंह राजपूत (29) निवासी ग्राम रातामाटी, खेड़ी सांवलीगढ़, थाना कोतवाली, जिला बैतूल द्वारा थाना मोहदा में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि ग्राम दामजीपुरा में एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अमानवीय कृत्य किया गया है। उक्त घटना से संबंधित वीडियो बनाए जाने की भी जानकारी फरियादी द्वारा दी गई। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना मोहदा में आरोपी हबीब उर्फ हब्बू पिता यूसुफ खान (50) निवासी ग्राम दामजीपुरा के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता एवं पशु कू्ररता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान