पराग की मदद करने से इनकार करेगा गौतम, रजनी को मिलेगी वॉर्निंग
अनुपमा’ के आज (29 जनवरी 2026) के एपिसोड की शुरुआत मोटी बा से होती है। मोटी बा की तबीयत बिगड़ने लगती है। ऐसे में राही, मोटी बा के पास जाती है। हालांकि, मोटी बा, राही की मदद लेने से इनकार कर देती हैं। मोटी बा, अनुपमा की वजह से राही को बुरा भला सुनाती हैं। मोटी बा की आवाज सुनकर ख्याति उनके पास आती है और उनका ध्यान रखती है।
गौतम से मदद मांगेगा पराग
नीता अपने मायके जाने की तैयारी करती है। पराग, नीता को रोकता है और उसे विश्वास दिलाता है कि वह सब ठीक कर देगा। तभी गौतम और माही नीचे आते हैं। पराग, गौतम से कहता है कि तुमने जो इन्वेस्टमेंट किए थे उनके पेपर्स ले आओ, शायद उससे थोड़ी मदद हो जाए। लेकिन गौतम और माही मदद करने से इनकार कर देते हैं। माही कहती है, ‘उस एक-दो लाख से आपका करोड़ों का कर्जा नहीं चुकेगा।' गौतम कहता है, 'भगवान न करे अगर आप ये सब ठीक नहीं कर पाए तो मेरे बच्चे का ध्यान तो मुझे ही रखना पड़ेगा न।’
अनुपमा सीरियल का 24 जनवरी 2026 का एपिसोड
अंश और प्रेम संभालेंगे बात
प्रेम समझ जाता है कि गौतम मदद नहीं करेगा। प्रेम अपने पिता पराग कोठारी को बताता है कि उसने अपने कुछ दोस्तों से बात की है और उन्होंने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। पराग, गौतम पर तंज कसता है और तभी अंश की एंट्री होती है। अंश वीडियो कॉल पर पराग की बात प्रार्थना से कराता है। इतना ही नहीं, अंश ये भी बताता है कि उसके एक दोस्त के मामा उनकी मदद करना चाहते हैं। पराग इमोशनल हो जाता है और अंश की तारीफ करता है।
रजनी को मिलेगी चेतावनी
उधर रजनी को हर पल अनुपमा से डर लगते रहता है। रजनी की पार्टी के बड़े नेता उसके घर आते हैं और उसे चेतावनी देकर जाते हैं। वे कहते हैं कि जल्दी ही कुछ करो वरना ये कुर्सी हाथ से निकल जाएगी। विपक्ष अनुपमा को चुनाव में खड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर अनुपमा चुनाव में खड़ी हुई तो जीत उन्ही की होगी।

Amla Girls Education Campus: आमला को मिली बड़ी सौगात: 40 करोड़ से बनेगा कन्या शिक्षा परिसर, छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Betul Municipal Revenue Collection: रिकॉर्ड वसूली के बावजूद सुविधाएं नदारद: नपा ने एक साल में वसूले 9.40 करोड़, शहरवासी परेशान
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव