Betul Road Accident: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम गुल्लरढाना में मंगलवार रात्रि में अज्ञात वाहन ने बाईक से जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पहले भैंसदेही अस्पताल और फिर जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल युवक की भी बुधवार दोपहर में उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में दोनों के पीएम कर शव परिजनों को सांैप दिए है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बेलढाना निवासी सतीष पिता दाडू (२०) और आशीष पिता गुणवतंराव (२३) निवासी संरडी मंगलवार रात को बाईक से गुल्लरढाना की ओर जा रहे थे। इस दौरान गुल्लरढाना पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाईक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ राहगीरों ने एंबूलैंस को काल किया। एंबूलैंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही ले गया।

यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद रात्रि में ही दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। रात्रि लगभग एक बजे दोनों घायल जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही सतीष की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल आशीष को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान बुधवार दोपहर लगभग एक बजे आशीष ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को दोनों शवों का जिला असप्ताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।