Aathner Murder Case: आठनेर(राष्ट्रीय जनादेश)। आठनेर-बैतूल मुख्य मार्ग पर सांवगी नदी की मांडवी पुलिया के नीचे 20 जनवरी को मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार भी किया है जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

पुलिस ने बताया कि पुलिया के नीचे मिले शव की पहचान राजेश आजाद के रूप में हुई थी। इस मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने ओम पिता नारायण खंडाईत (27) एवं नारायण पिता आत्माराम खंडाईत (55)दोनों निवासी माण्डवी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसने दोनों ने हत्या करना कबूल किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर ओम और नारायण खंडाईत को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि उनका राजेश आजाद से घटना की रात को विवाद हुआ था जिसमें उन्होंने मिलकर मारपीट की थी जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था। 

पुलिया के नीचे फेंक दिया था राजेश को

पुलिस ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र ने घायल हालत में राजेश को बाइक पर बैठाकर पुलिया के पास लाए और यहां से उसे नीचे फेंक दिया था।  पुलिस ने मारपीट में उपयोग किए गए डंडे और बाइक को भी जब्त कर लिया है।  उक्त कार्यवाही में एएसपी श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र मौर्य, थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर,  एफएसएल के प्रमुख आबिद खान, एसआई मांगीलाल ठाकरे, एसआई नितिन उइके, एसआई छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक निर्मल पवार, आरक्षक मनीष पटेल, विप्लव मिरासे, अजय ग्यासवंशी, बलराम राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।