Betul Chowpatty Redevelopment: 1.62 करोड़ से बदलेगी बैतूल की चौपाटी की तस्वीर, 122 एक जैसी दुकानों का होगा निर्माण
Betul Chowpatty Redevelopment: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। बड़े शहरों की तरह बैतूल की चौपाटी भी जल्द ही बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आएगी। इसके कायाकल्प पर नगर पालिका द्वारा 1.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के बाद जल्द ही चौपाटी का काम शुरू भी हो जाएगा।
नेहरू पार्क और पुलिस ग्राउंड के बगल में चौपाटी स्थित है। अभी यहां खान पान से संबंधित 100 से ज्यादा दुकानें लगती है। चूंकि अभी सभी ने अपने-अपने स्तर पर दुकानें बनाई हैं या फिर ठेले लगाकर कारोबार कर रहे हैं, इससे दुकानें एक जैसी नहीं है। इसके अलावा अभी चौपाटी बहुत ज्यादा व्यवस्थित भी नहीं है। इससे यहां आने वाले लोगों को कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसी के चलते यहां चौपाटी बाजार का नवीन निर्माण किया जाना है। इस कार्य पर कुल 1.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके टेंडर की प्रक्रिया होकर वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुके हैं।
एक जैसी बनाई जाएंगी 122 दुकानें
अब यहां पर कुल 122 दुकानें बनाई जाएंगी। यह दुकानें प्रोफाइल शीट की बनाई जाएंगी और सभी दुकानें 10 बाय 10 फीट में बनेंगी। इनकी खासीयत यह होंगी कि हर दुकान एक जैसी नजर आएंगी। इसके अलावा यहां पेवर ब्लॉक, रैलिंग एवं डेकोरेटिव लाइट्स भी लगाई जाएंगी।
ट्रैफिक पर नहीं पड़ेगा कोई असर
अभी कई दुकानदार रोड तक सामान रख देते हैं या कई ग्राहक सड़क पर ही खड़े होकर खाने-पीने लगते हैं। नई दुकानें बनाने के बाद दुकान और ग्राहकों के बैठने की जगह छोड़ने के बाद सड़क के किनारे रैलिंग लगाई जाएंगी। इससे सड़क पर दुकान का कोई भी सामान नहीं आ सकेगा। इससे आवाजाही में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। दुकानों का लेवल भी सड़क से ऊंचा रखा जाएगा।
गणतंत्र दिवस का हो रहा इंतजार
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं होने के पीछे दुकानदारों का आग्रह है। दरअसल, अभी पुलिस ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस के लिए प्रेक्टिस चल रही है। इससे धंधा अच्छा चल रहा है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर भी बड़ी संख्या में यहां लोग आते हैं। उस दिन भी अच्छा कारोबार होता है। वहीं इस मुख्य कार्यक्रम से पहले वहां पर अस्त व्यस्त भी नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि गणतंत्र दिवस का आयोजन होने के बाद जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

Betul Teacher Distribution: शहरों में शिक्षकों की भरमार, ग्रामीण स्कूलों में संकट: बैतूल जिले में असमान पदस्थापना उजागर
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन