Betul Kidnapping Case: युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, पुलिस ने समय रहते छुड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार
Betul Kidnapping Case: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर 40 हजार रुपये की फिरौती मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने युवक को छुड़ाकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि फरियादी प्रह्लाद पिता संतराम अमरघड़े, उम्र 50 वर्ष, निवासी खेड़ी सांवलीगढ़ ने सूचना दी कि उनके किरायेदार प्रदीप सिरसाम को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार में बैठाकर अपहरण कर लिया गया है। साथ ही उसके पिता से 40000 रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है। फोन पर मारपीट एवं गाली-गलौज की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
भैंसदेही के ठेमगांव से बरामद
अपहृत युवक की मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस चौकी खेड़ी सांवलीगढ़ एवं थाना झल्लार के पुलिस स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम ठेमगांव, थाना भैंसदेही से अपहृत प्रदीप पिता लच्छीराम सिरसाम, उम्र 19 वर्ष को सुरक्षित बरामद किया गया। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
अपहृत को घुमा रहे थे इधर-उधर
पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपहृत युवक के पिता से फिरौती मांगना स्वीकार किया गया। प्राप्त राशि में से पेट्रोल एवं अन्य खर्च किए गए तथा शेष राशि आपस में बांटी गई। शेष फिरौती वसूलने के उद्देश्य से अपहृत युवक को कार में बैठाकर उसके हाथ बांधकर मारपीट करते हुए इधर-उधर घुमाया जा रहा था।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने रितेश पिता वामनराव सोनारे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम महदगांव, राहुल पिता दिलीप घानेकर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम महदगांव, जगदीश उर्फ जग्गू पिता कैलाश गोस्वामी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ और दुर्गेश पिता चंद्रशेखर पाठक उम्र 39 वर्ष निवासी इंद्रा कॉलोनी सदर बैतूल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2300 रुपये नकद, रस्सी और बलेनो कार जब्त की है।

Betul Nagar Palika Tender Rule: नपा में ‘सेटिंग’ पर सख्ती: CMO नवनीत पांडेय का बड़ा फैसला, टुकड़ों में काम बांटने पर रोक
Betul Mandi Mismanagement: बैतूल मंडी की बदहाली पर क्या नए कलेक्टर करेंगे सख्त कार्रवाई? बोरों से पटा परिसर, किसानों को परेशानी
Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल के नए कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाला पदभार, बोले- योजनाओं की होगी सख्त मॉनिटरिंग
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज