WPL 2026 Points Table में दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई छलांग, चौथी हार के बाद कहां है मुंबई इंडियंस?
वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की पॉइंट्स टेबल में आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे आखिरी पायदान को छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने सीजन के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की, जो पांच मैचों में दिल्ली की दूसरी जीत है। इस एक जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाई है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की सेहत पर इस हार का कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन टीम के लिए प्लेऑफ्स में पहुंचना कठिन हो गया है।
मलेशिया ने गेंदबाज़ी का फैसला
दिल्ली की टीम पांच मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात जायंट्स को सबसे आखिरी पायदान पर खिसकना पड़ा है। सीजन के पहले दो मैच जीतकर गुजरात की टीम ने सनसनी मचाई थी और ऐसा लग रहा था कि गुजरात की टीम इस बार कमाल करेगी, लेकिन अगले तीन मैचों में गुजरात की टीम हारी और अब हालत ये है कि टीम सबसे आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। पांच मैचों में टीम 3 मैच हार चुकी है। 2 ही मैच जीते हैं और खाते में 4 अंक हैं। नेट रेट दिल्ली कैपिटल्स से भी खराब गुजरात की टीम का है इस समय डब्ल्यूपीएल की पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी टॉप पर है, जो सभी पांच मैचों को जीत चुकी है और प्लेऑफ्स के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। आरसीबी के खाते में 10 अंक हैं। मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 2 मैच जीतने के बाद 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स है, जिसके खाते में भी चार ही अंक हैं। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर विराजमान टीमों के खातों में 4-4 अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट इस समय सिर्फ एमआई का ही प्लस में है। बाकी टीमों का माइनस में चल रहा है।
Latest WPL Points Table2026
टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 5 0 0 10 +1.882
मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 4 +0.046
यूपी वॉरियर्स 5 2 3 0 4 -0.483
दिल्ली कैपिटल्स 5 2 3 0 4 -0.586
गुजरात जायंट्स 5 2 3 0 4 -0.864

Betul Nagar Palika Tender Rule: नपा में ‘सेटिंग’ पर सख्ती: CMO नवनीत पांडेय का बड़ा फैसला, टुकड़ों में काम बांटने पर रोक
Betul Mandi Mismanagement: बैतूल मंडी की बदहाली पर क्या नए कलेक्टर करेंगे सख्त कार्रवाई? बोरों से पटा परिसर, किसानों को परेशानी
Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल के नए कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाला पदभार, बोले- योजनाओं की होगी सख्त मॉनिटरिंग
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज