Paddy Procurement Betul: धान खरीदी के अंतिम दिन भी नहीं बने बिल, एक हजार से अधिक किसान समर्थन मूल्य से वंचित
Paddy Procurement Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। खरीफ विपणन वर्ष २०२५-२६ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम दिन भी किसानों के बिल जनरेट नहीं हुए। कुछ खरीदी केन्द्रों में धान लेकर आए किसानों के वाहनों की कतार लग गई, लेकिन बिल जनरेट नहीं होने से जिले में लगभग एक हजार से अधिक किसान धान बेचने से चूक गए। सरकार द्वारा मंगलवार शाम धान खरीदी की समय-सीमा नहीं बढ़ाई है। यदि अंतिम दिन के बाद सरकार द्वारा तारीख नहीं बढ़ाई गई तो जिले में एक हजार से अधिक किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित रह जाएंगे।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा के बाद जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने ९ हजार १०० किसानों ने पंजीयन करवाए थे। किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कर धान बेची जा रही थी। स्लॉट बुकिंग के अंतिम दिन ९ जनवरी को स्लॉट बुकिंग नहीं होने से सरकार द्वारा स्लॉट बुकिंग के लिए १३ जनवरी तक समय सीमा बढ़ाई थी। इस अवधि में किसानों के स्लॉट तो बुक हो गए, लेकिन बिल जनरेट नहीं हो रहे थे।
किसानों को उम्मीद थी कि खरीदी के अंतिम दिन बिल जनरेट हो जाएगें और धान की तुलाई हो जाएगी। इसी उम्मीद में किसान पिछले २.३ दिनों से धान लेकर खरीदी केन्द्र पहुंचे है, लेकिन अंतिम दिन भी बिल जनरेट नहीं होने से कई किसान धान बेचने से वंचित रह गए।
जिला आपूर्ति अधिकारी केके टेकाम ने बताया मंगलवार शाम तक धान खरीदी का समय बढ़ाने की कोई सूचना नहीं आई है। श्री टेकाम ने बताया कि जिन किसानों ने ८ जनवरी के पूर्व स्लॉट बुक करवाए थे उनकी धान खरीदी हो रही है और बिल जनरेट भी हो रहे है। ९ जनवरी के बाद स्लॉट बुक करवाने वालों के पूरे प्रदेश में बिल जनरेट नहीं हो रहे है। यदि सरकार खरीदी की समय सीमा बढ़ाएगी तो ही इन किसानों की धान खरीदी की जाएगी। धान बेचने से वंचित जिले के एक हजार से अधिक किसानों ने ९ जनवरी के बाद स्लॉट बुक करवाने वाले किसानों से धान खरीदी करने समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।

Betul Collector Saurabh Sonawane: बैतूल के नए कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने संभाला पदभार, बोले- योजनाओं की होगी सख्त मॉनिटरिंग
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज