मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त का बहनों के खातों मे करेंगे अंतरण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 16 जनवरी को माखन नगर (बाबई), जिला नर्मदापुरम में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की बहनों के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जायेगी। साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 से की गई थी। योजना के अंतर्गत माह नवंबर 2025 से राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई है। अब पात्र हितग्राही महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
योजना में जून 2023 से दिसंबर 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता की 31 किश्तों का नियमित रूप से अंतरण किया जा चुका है। जनवरी 2026 में योजना की 32वीं किश्त का लाड़ली बहनों के खातों में अंतरण किया जायेगा।
योजना अंतर्गत अब तक जून 2023 से दिसंबर 2025 की अवधि में कुल 48 हजार 632 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि हितग्राही महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के दौरान 38 हजार 635 करोड़ 89 लाख रुपये का अंतरण किया गया है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित किया गया है। आगामी समय में योजना की हितग्राही महिलाओं को विभिन्न रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।

सिक्किम में बर्फबारी और भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे; 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में बिजली गिरने से 15 की मौत
वाराणसी में अप्रैल में प्री-मानसून जैसा मौसम, बेमौसम बारिश से बदला मिजाज
पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी कार को मारी टक्कर, 4 की मौत
Yogi Adityanath आजमगढ़ दौरे पर, दुग्ध अवशीतन केंद्र का करेंगे लोकार्पण
‘ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी’—राघव चड्ढा का नया वीडियो, पार्लियामेंट स्पीच फिर वायरल