Ghodadongri Vision Document: विजन या एकतरफा विकास? घोड़ाडोंगरी में 41 करोड़ का प्लान, 29 करोड़ सिर्फ पुलिया-रपटे और स्टॉप डेम पर
Ghodadongri Vision Document: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सभी विधायकों से अगले तीन साल के लिए विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव (विजन डाक्यूमेंट) मांगा था। घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा उईके ने अगले तीन साल के विजन डॉक्यूमेंट में ४१ करोड़ ४५ लाख रूपए के ३३८ प्रस्तावित किए है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से विधायक द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र में २९ करोड़ १० लाख रूपए के प्रस्ताव सिर्फ पुलियां, रपटे, स्टॉप डेम और चेकडेम के दिए है। बाकी अन्य सभी विकास कार्यों के लिए मात्र १२ करोड़ ३५ लाख रूपए के ही प्रस्ताव दिए है। श्रीमती उईके द्वारा दी गई सूची देखकर लग रहा है कि अगले तीन सालों के लिए घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक का विजन सिर्फ पुलियाएं, स्टॉप डेम और रपटे निर्माण कर क्षेत्र का विकास करना है।
विजन डॉक्यूमेंट में मांगे थे बड़े काम के प्रस्ताव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सभी विधायकों से अगले तीन सालों के लिए विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट मांगे थे। इसमें विधायकों से प्रतिवर्ष लगभग १५ करोड़ रूपए के ऐसे बड़े कार्यों के प्रस्ताव मांगे थे जो क्षेत्र के लिए आवश्यक हो और विधायक निधि या अन्य योजना से इनका निर्माण करना मुश्किल हो। विजन डॉक्यूमेंट में इस प्रकार के बड़े निर्माण कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए थे। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा दिए गए विजन डॉक्यूमेंट में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, ऑडिटोरियम जैसे बड़े निर्माण कार्यों का प्रस्ताव दिया गया था वहीं मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख ने भी एक साल में १५ करोड़ रूपए के मात्र १९ निर्माण कार्य प्रस्तावित किए थे।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा में ३३८ कार्य प्रस्तावित
घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा उईके द्वारा योजना एवं सांख्यिकी विभाग को तीन साल का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तावित किया है। इसमें विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक के लिए ३३८ निर्माण कार्यों की लंबी लिस्ट दी है। जिसमें घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के लिए १३६ कार्य, बैतूल ब्लॉक की पंचायतों के लिए ११ कार्य, चिचोली ब्लॉक के लिए ५७ और शाहपुर ब्लॉक के लिए १३४ निर्माण कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं।
स्टॉप डेम, पुलिया, रपटे बनाकर विकास करने की मंशा
विधायक श्रीमती गंगा उईके की मंशा है कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थानों पर पुलियाएं, रपटे, स्टॉप डेम, चेक डेम आदि बनाकर क्षेत्र का विकास किया जाए। इसके लिए उनके द्वारा भरपूर प्रस्ताव भेजे गए हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में तो एक ही गांव में ५-६ स्टॉप डेम के प्रस्ताव भी भेजे गए हंै। श्रीमती उईके द्वारा अगले तीन साल के लिए ४१ करोड़ ४५ लाख रूपए के कार्य प्रस्तावित किए हैं जिसमें १८ करोड़ ८४ लाख रूपए के तो स्टॉप डेम और चेकडेम निर्माण ही है वहीं १० करोड़ २६ लाख रूपए के पुलियाएं और रपटे निर्माण प्रस्तावित किए गए है।
बाकी अन्य निर्माण कार्य सीसी रोड निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण, टीन शेड निर्माण सामुदायिक भवन निर्माण, ग्रेवल सड़क निर्माण के लिए चारों विकासखंड में मात्र १२ करोड़ ३५ लाख रूपए के प्रस्ताव दिए गए हैं। विधायक की इस प्रस्तावित सूची से विपक्षी नेता सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे कार्य तो विधायक निधि या ग्राम पंचायतों से हो सकते थे। ४५ करोड़ रूपए से क्षेत्र में कोई बड़े निर्माण कार्य करवाए जा सकते थे।

सिक्किम में बर्फबारी और भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे; 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में बिजली गिरने से 15 की मौत
वाराणसी में अप्रैल में प्री-मानसून जैसा मौसम, बेमौसम बारिश से बदला मिजाज
पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी कार को मारी टक्कर, 4 की मौत
Yogi Adityanath आजमगढ़ दौरे पर, दुग्ध अवशीतन केंद्र का करेंगे लोकार्पण
‘ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी’—राघव चड्ढा का नया वीडियो, पार्लियामेंट स्पीच फिर वायरल