Vision Document Betul: गंगा के विजन डाक्यूमेंट में भौंरा पंचायत टॉप पर, 338 कार्यों के प्रस्ताव में से 48 सिर्फ यहीं के
Vision Document Betul: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने विधायकों से उनकी विधानसभा क्षेत्र में अगले तीन वर्षों का विजन डॉक्यूमेंट मांगा था। प्रत्येक वर्ष के लिए लगभग १५-१५ करोड़ के प्रस्ताव बुलवाए गए थे।
इसमें घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा उईके ने विधानसभा क्षेत्र में अगले ३ साल के लिए कुल ३३८ कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं, लेकिन इन ३३८ प्रस्तावों में शाहपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भौंरा के लिए ही ४८ निर्माण कार्यों का प्रस्ताव में ३.८६ करोड़ रूपए अकेले ग्राम पंचायत भौंरा के लिए ही प्रस्तावित किए हैं। विधानसभा में आने वाली बाकी लगभग १३४ ग्राम पंचायतों के २९० विकास कार्य प्रस्तावित किए हंै। श्रीमती उईके द्वारा दिए गए विजन डॉक्यूमेंट को देखकर लग रहा है कि उनकी फर्स्ट प्रॉयर्टी ग्राम पंचायत भौंरा ही है।
तीन साल का मांगा था विजन डॉक्यूमेंट
सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शेष बचे ३ साल के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सभी विधायकों से अपनी-अपनी विधानसभा में किए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए थे। विधायकों से साल २०२५-२६, २०२६-२७, और २०२७-२८ के लिए अलग-अलग प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रत्येक विधायक से एक साल में १५-१५ करोड़ रूपए के प्रस्ताव मांगे गए थे। उक्त कार्यों के परीक्षण करने के बाद स्वीकृति योग्य प्रस्ताव स्वीकृत कर निर्माण कार्य किए जाएंगे।
दिए ३३८ निर्माण कार्यों के प्रस्ताव
घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा उईके ने कुल ३३८ निर्माण कार्य प्रस्तावित किए हैं। जिसमें साल २०२५-२६ के लिए १२३ कार्य, २०२६-२७ के लिए ११६ कार्य और २०२७-२८ के लिए ९९ कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। इन निर्माण कार्यों में आधे से अधिक कार्य स्टॉप डैम निर्माण के हैं।
भौंरा पर मेहरबान हैं विधायक
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में घोड़ाडोंगरी, शाहपुर और चिचोली ब्लॉक के साथ ही बैतूल ब्लॉक की लगभग १३० ग्राम पंचायतें हैं। श्रीमती उईके द्वारा सबसे अधिक ४८ कार्य अकेले ग्राम पंचायत भौंरा के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। विधायक द्वारा साल २०२५-२६ में ग्राम पंचायत भौंरा के लिए २ करोड़ ३३ लाख रूपए के २९ निर्माण कार्य, साल २०२६-२७ के लिए १ करोड़ २८ लाख रूपए के १८ निर्माण कार्य और साल २०२७-२८ के लिए २५ लाख रूपए का एक निर्माण कार्य प्रस्तावित किया है।
इन कार्यों में सीसी सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, स्टॉप डैम निर्माण, टीन शेड निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। भौंरा ग्राम पंचायत के लिए विधायक द्वारा ३ करोड़ ८६ लाख रूपए के निर्माण कार्य प्रस्तावित किए हैं जो पूरी विधानसभा में सर्वाधिक है। ऐसे में विधानसभा में आने वाली अन्य ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता आश्चर्यचकित हैं।

नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा
हिमाचल में लैंडस्लाइड, पुल नदी में गिरा; 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, पासपोर्ट विवाद उभरा
हैदराबादी बिरयानी ने Heinrich Klaasen को किया बेहाल, पसीने छूटे
बस्तर 2.0 की शुरुआत, Vishnu Deo Sai ने पीएम को सौंपा विकास प्लान