Betul News Today: परशुराम चौक के सौंदर्यीकरण का काम शुरू, सवा करोड़ की लागत से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Betul News Today: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। शहर के भगवान परशुराम चौक (पहले कॉलेज चौक) के सौंदर्यीकरण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। यहां पर करीब सवा करोड़ रुपये की राशि खर्च करके विभिन्न कार्य चरणबद्ध रूप से कराए जाएंगे। इससे यहां लोगों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह सबसे व्यस्त चौराहा है। शहर में कोई भी बड़ा आयोजन होने पर यहां बार-बार जाम लगने की समस्या का सामना करना पड़ता है। व्यवस्थित चौड़ीकरण हो जाने से इस समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी।
ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम चौक के सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उनकी मांग को पूरी गंभीरता से लेते हुए विकास वार्ड के पार्षद आनंद प्रजापति ने भी इस कार्य के लिए भरसक प्रयास किए। इन्हीं सबके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की पहल पर इस चौक के सौंदर्यीकरण के लिए करीब सवा करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस राशि से इस चौक पर विभिन्न कार्य कराए जाने हैं।
प्रथम चरण में बाउंड्रीवाल निर्माण
इस चौक पर होने वाले विभिन्न कार्यों के प्रथम चरण में यहां पर चौक का चौड़ीकरण कर बाउंड्रीवाल बनाई गई थी। इससे अब यहां काफी जगह उपलब्ध हो गई है। अब इस स्थान का उपयोग कर यहां अन्य कार्य कराए जाएंगे। अगले चरण के कार्यों की आज से शुरूआत भी कर दी गई है।
अभी यह कार्य भी कराए जाएंगे
फिलहाल चौड़ीकरण से शेष रह गए चौक के हिस्से को चौड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा यहां 30 लाख रुपये की लागत से यात्री प्रतीक्षालय, 25 लाख रुपये की लागत से पे एंड यूज शौचालय और 4 लाख की लागत से हाईमास्ट लाइट भी लगाए जाएंगे। यही नहीं चौक बनने के बाद यदि जरुरत पड़ी तो यहां 25 लाख रुपये की लागत से ट्रैफिक सिग्रल भी लगाए जाएंगे।
लोगों को नहीं होना होगा परेशान
इस चौक से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सारणी, आमला आदि क्षेत्रों के लिए बस में सवार होते हैं। ऐसे में यात्री प्रतीक्षालय और शौचालय की सुविधा के लिए उन्हें परेशान नहीं होना होगा। यहां लगने वाली दुकानों से खरीदी करने आने वाले लोगों को भी इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
सीएम के दौरे से देरी से शुरू हुआ काम
नगर पालिका इस कार्य को काफी पहले ही शुरू करने वाली थी, लेकिन इस बीच सीएम डॉ. मोहन यादव का बैतूल दौरा प्रस्तावित हो गया। उनका कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का मार्ग परशुराम चौक होकर ही था। इसलिए चौक पर अव्यवस्था न हो, यह सोचकर नगर पालिका ने इस कार्य को कुछ दिनों के लिए टाल दिया था।
अन्य चौराहों का भी होगा सौंदर्यीकरण
शहर के अन्य 7 प्रमुख चौराहों का भी सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए राशि स्वीकृत होने के अलावा टेंडर भी हो चुके हैं। इनके कार्य भी जल्द ही शुरू होने वाले हैं। यह कार्य पूरे होने पर शहर के सभी प्रमुख चौराहे बेहद आकर्षक नजर आने लगेंगे।

भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी
ईरान में नया शासन? अमेरिका के रक्षा मंत्री हेगसेथ का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की चौथी सूची, दूसरी सूची में किया एक बदलाव
पुरातत्व विभाग की नीतियों के खिलाफ बढ़ा विरोध, दिल्ली तक गूंज
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
देश का सबसे बड़ा नक्सल डंप रिकवर, करोड़ों रुपये, सोना-चांदी बरामद