Pre-Board Examination 2026: प्री-बोर्ड परीक्षा में सख्ती: परीक्षा वाले दिन सुबह ऑनलाइन आएंगे प्रश्नपत्र, स्कूल में ही होगी प्रिंटिंग
Pre-Board Examination 2026: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 5 और 6 जनवरी से शुरू हो रही है। बच्चों की तैयारी का आकलन बिल्कुल ठीक तरीके से हो, इसके लिए बिल्कुल बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही प्री-बोर्ड परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 34278 विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा अगले महीने होगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की कैसी तैयारी है, इसका आकलन करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि परीक्षा बिल्कुल बोर्ड परीक्षाओं की तरह पूरी सख्ती से आयोजित की जाए ताकि बच्चों की वास्तविक तैयारी का आकलन किया जा सके। इस साल हायर सेकेंडरी की प्री-बोर्ड परीक्षा 5 जनवरी से और हाईस्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा 6 जनवरी से शुरू हो रही है। प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है।
विमर्श पोर्टल से आएंगे प्रश्र पत्र
प्री-बोर्ड परीक्षा के प्रश्र पत्र भी सीधे माध्यमिक शिक्षा मंडल से ही आएंगे। यह प्रश्र पत्र भी पहले से नहीं आएंगे बल्कि जिस दिन जिस विषय का प्रश्र पत्र है, उस दिन उस विषय का प्रश्र आएगा। यह प्रश्र पत्र विमर्श पोर्टल से प्राचार्य के लॉगिन आईडी पर सुबह करीब 7.30 बजे आएंगे। जबकि परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक है।
स्कूल में ही प्रिंट होंगे पेपर
प्रश्र पत्र आने के बाद प्राचार्य इन प्रश्र पत्रों को स्कूल में ही प्रिंट करवाएंगे। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को फोटोकॉपी मशीन भी पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है। संभावना है कि भविष्य में बोर्ड परीक्षा के प्रश्र पत्र भी इसी तरह से उपलब्ध कराए जाएं।
लीक होने से बचाने यह कदम उठाए
स्कूल में प्रश्र पत्र आने के बाद भी उनके लीक होने की संभावना भी समाप्त कर दी गई है। प्रश्र पत्रों पर वितरण के पहले डाइस कोड डालना होगा या फिर स्कूल की सील लगाना होगा। ऐसे में यदि किसी स्कूल से पेपर लीक भी होता है तो यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस स्कूल से लीक हुआ है।
हायर सेकेंडरी परीक्षा 13 जनवरी तक
हायर सेकेंडरी स्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा 5 जनवरी से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगी। 5 जनवरी को भूगोल, इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, 6 जनवरी को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनीमल हसबैंडरी, मिल्क ट्रेड पाल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, 7 जनवरी को हिन्दी, 8 जनवरी को गणित, 9 जनवरी को अंग्रेजी, संस्कृत, 10 जनवरी को व्यवसाय अध्ययन, राजनीति शास्त्र, जीव विज्ञान, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य तथा 13 जनवरी को रसायन शास्त्र, इतिहास, लेखा शास्त्र, एलीमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान के प्रश्र पत्र होंगे।
हाइस्कूल प्री-बोर्ड का टाइम टेबल
इसी तरह हाईस्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा 6 जनवरी से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगी। 6 जनवरी को हिन्दी, 7 जनवरी को सामाजिक विज्ञान, 8 जनवरी को संस्कृत, 9 जनवरी को अंग्रेजी, 10 जनवरी को विज्ञान और 13 जनवरी को गणित विषय का प्रश्र पत्र होगा।
बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होगी शुरू
इसके बाद फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इसी तरह हायर सेकेंडरी की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी। बताया जाता है कि जनगणना के चलते इस बार बोर्ड परीक्षाएं जल्दी करवाई जा रही है।

NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
निजी जमीन पर बना सरकारी भवन, अब बन रहा शराब का अड्डा