Shubh Muhurat 2026: नए साल 2026 में विवाह, गृह प्रवेश, वाहन और प्रॉपर्टी खरीद के शुभ मुहूर्त, फरवरी में सबसे ज्यादा शादियां
Shubh Muhurat 2026: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। शादी, गृह प्रवेश, गाड़ी और प्रॉपर्टी खरीदी के लिए अधिकांश लोग शुभ मुहूर्त देखते हैं। नया साल आज से शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों की उत्सुकता है कि इस साल इन कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब है। पंचाग के अनुसार इस साल विवाह के लिए 59, गृह प्रवेश के लिए 37, गाड़ी खरीदने के लिए 88 और प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री के लिए 68 शुभ मुहूर्त हैं।
शादियों के लिए यह शुभ मुहूर्त
साल की शुरूआत वाले महीने जनवरी में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में भी कोई मुहूर्त नहीं है। इस साल शादियों की शुरूआत फरवरी माह में होगी और इसी महीने सबसे ज्यादा मुहूर्त हैं। फरवरी में 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 तारीख को विवाह मुहूर्त हैं। मार्च में 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 को, अप्रैल में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 को, मई में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 को, जून में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 को, जुलाई में 1, 6, 7 और 11 को, नवंबर में 21, 24, 25 और 26 को तथा दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं।
गृह प्रवेश के लिए इतने दिन शुभ
गृह प्रवेश के लिए भी जनवरी महीने में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह में भी यही स्थिति रहेगी। फरवरी माह में 6, 11, 19, 20, 21, 25 और 26, मार्च में 4, 5, 6, 9, 13 और 14, अप्रैल में 20, मई में 4, 8 और 13, जून में 24, 26 और 27, जुलाई में 1, 2 और 6, नवंबर में 11, 14, 20, 21, 25 और 26 तथा दिसंबर में 2, 3, 4, 11, 15, 18, 19 और 30 तारीख को गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
इन तारीखों में करें गाड़ी की खरीदी
गाड़ी खरीदी के लिए पूरे साल भर में मुहूर्त हैं। हालांकि जनवरी और अगस्त महीने में सबसे ज्यादा 10 दिन शुभ हैं। जनवरी में 1, 2, 4, 5, 11, 12, 14, 21, 28 और 29, फरवरी में 1, 6, 11, 26 और 27, मार्च में 1, 5, 6, 8, 9, 15, 16, 23, 25 और 27, अप्रैल में 1, 2, 3, 6, 12, 13, 20, 24 और 29, मई में 1, 4, 10, 11 और 14, जून में 17, 22, 24 और 25, जुलाई में 2, 3, 5, 8, 12, 19, 24, 29 और 30, अगस्त में 7, 9, 10, 16, 17, 20, 26, 27, 28 और 31, सितंबर में 4, 6, 7, 13, 14, 16, 17 और 24, अक्टूबर में 21, 22, 25, 28 और 30, नवंबर में 1, 6, 25, 26, 29 तथा दिसंबर महीने में 3, 4, 6, 13, 14, 23, 30 और 31 को शुभ मुहूर्त हैं।
प्रॉपर्टी खरीदी के लिए शुभ दिन
प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री करने के लिए भी पूरे साल भर में 68 मुहूर्त हैं। जनवरी में 1, 2, 8, 15, 16, 22, 23, 29 और 30, फरवरी में 12, 13, 19, 20, 26 और 27, मार्च में 12, 13, 19, 20, 26 और 27, अप्रैल में 9, 10, 16, 17, 23 और 24, मई में 1, 7 और 14, जून में 18, 19, 25 और 26, जुलाई में 16, 17, 23 और 24, अगस्त में 13, 14, 20, 21 और 28, सितंबर में 4, 10, 11, 17, 18, 25, अक्टूबर में 1, 2, 8, 16, 22, 23, 29 और 30, नवंबर में 12, 13, 19, 20, 26 और 27 तथा दिसंबर महीने में 10, 11, 17, 18, 14 और 25 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं।

जैक स्नाइडर का हुमा कुरैशी को सरप्राइज, सोशल मीडिया पर लिखी खास बात
‘मुझे खुशी है कि मुझे मारा नहीं गया’: कुब्रा सैत का मज़ेदार बयान
मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, दर्जन भर घायल
दालमंडी में दूसरे दिन भी चला ध्वस्तीकरण अभियान, बुलडोजर से गिराए भवन