Rashtriya Janadesh Calendar Launch: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया राष्ट्रीय जनादेश कैलेंडर 2026 का विमोचन
Rashtriya Janadesh Calendar Launch: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। विगत 28 वर्षों से निरंतर प्रकाशित बैतूल जिले के लोकप्रिय और विश्वसनीय दैनिक समाचार पत्र 'राष्ट्रीय जनादेश' के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन एक जनवरी 2026 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनादेश के प्रकाशक-संपादक मयूर भार्गव, संपादकीय प्रमुख संजय शुक्ला, विशेष संवाददाता कृष्णकांत आर्य और उत्तम मालवीय सहित ग्राफिक डिजाइनर विशाल कुशवाह, पंकज तालमपुरिया एवं श्यामजी यादव नांदा विशेष तौर पर उपस्थित थे।
श्री खंडेलवाल ने राष्ट्रीय जनादेश द्वारा बहुउपयोगी जानकारियों के साथ प्रकाशित कैलेंडर की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनादेश ने बैतूल जिले में हमेशा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ सामने लाया है। हमें भी समय-समय पर राष्ट्रीय जनादेश द्वारा जनहित में उठाए गए मुद्दों को हल कराने में आसानी होती है।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि कैलेंडर में जो व्रत, तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई है, उससे यह कैलेंडर बेहद उपयोगी साबित होगा। पाठकों को यह कैलेंडर देखने के बाद महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए कहीं भटकना नहीं होगा।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम