Betul cyber fraud case: साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी अमित अग्रवाल की लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार पुलिस ने की जप्त
Betul cyber fraud case: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। साइबर ठगी एवं अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से संबंधित प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित अग्रवाल से संबंधित बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार जप्त की है। पूछताछ में आरोपी अमित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उक्त वाहन आलोक चतुर्वेदी ने अपनी फर्म के नाम पर उठाकर उसे उपलब्ध कराया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर आरोपी अमित अग्रवाल का दर्ज है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन का वास्तविक उपयोग, नियंत्रण एवं लाभ आरोपी द्वारा ही किया जा रहा था। प्रथम दृष्टया यह आशंका प्रबल है कि उक्त कार साइबर ठगी एवं अवैध ऑनलाइन बेटिंग से अर्जित धन से खरीदी गई है।
इसी आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन को विधिवत जप्त किया गया है। फिलहाल वाहन से संबंधित दस्तावेजों, फाइनेंशियल लेन-देन, फर्म की भूमिका एवं अन्य सहयोगी व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। मनी-ट्रेल एवं डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है।

Betul Rain News: बैतूल में रिमझिम से मिली राहत, अच्छी पैदावार के लिए अब तेज बारिश की आस
Shahpur Theft Case: पांच महीने बाद चोरी का खुलासा, नरसिंहपुर का आरोपी गिरफ्तार, साथी पर 10 हजार का इनाम
Betul Nagar Nigam: नगर निगम बनने की राह में अड़चन, 5 पंचायतों की असहमति के बाद प्रशासन सक्रिय
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'