New Year Celebration Police Warning: न्यू ईयर सेलीब्रेशन पर सख्त रहेगा पुलिस पहरा, एसपी की चेतावनी—जोश में होश खोया तो होगी कार्रवाई
New Year Celebration Police Warning: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। नए साल के स्वागत के जोश और उत्साह में यदि कोई होश खोते हुए पाया जाता है तो पुलिस विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी वीरेंद्र जैन ने सभी से नववर्ष का स्वागत संयम, जिम्मेदारी एवं सामाजिक मर्यादा के साथ करने की अपील की है।
जिला बैतूल पुलिस समस्त नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करती है तथा अपील करती है कि नववर्ष का स्वागत संयम, जिम्मेदारी एवं सामाजिक मर्यादा के साथ करें। उत्सव मनाते समय कानून-व्यवस्था तथा अपनी व दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
एसपी श्री जैन ने कहा कि नशे की अवस्था में किसी भी प्रकार का वाहन न चलाएं। यह दंडनीय अपराध है एवं सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। ओवर स्पीडिंग, स्टंट ड्राइविंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं अनावश्यक हॉर्न से बचें। इनके उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नाबालिगों को किसी भी स्थिति में वाहन न चलाने दें। इसके उल्लंघन पर अभिभावकों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शालीन एवं मर्यादित व्यवहार रखें
पार्क, चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक आयोजनों में शालीन एवं मर्यादित व्यवहार बनाए रखें। किसी भी प्रकार की बदसलूकी, छींटाकशी, मारपीट या झगड़े की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। निर्धारित समय के पश्चात तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम न बजाएं। अन्यथा ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। पटाखों का प्रयोग सीमित एवं सुरक्षित रूप से करें; अस्पतालों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास पटाखे न फोड़ें।
वीडियो वायरल करने पर होगी कार्रवाई
एसपी श्री जैन ने महिलाओं एवं बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अशोभनीय टिप्पणी अथवा फोटो या वीडियो बनाकर वायरल करने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। महिलाएं एवं अभिभावक आपात स्थिति में डायल 112, महिला हेल्पलाइन अथवा नजदीकी थाने से तुरंत संपर्क करें। भीड़भाड़ वाले आयोजनों में छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखें एवं उन्हें अकेला न छोड़ें।
बगैर जोखिम उठाए करें स्वागत
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि नववर्ष का स्वागत खुशियों के साथ करें, परंतु जोखिम उठाए बिना। किसी भी आपात स्थिति, संदेहास्पद गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर दें।

MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश
स्व. नंदकुमार कस्तूरी की स्मृति में 15 बच्चों को लैपटॉप, 135 मेधावियों का सम्मान