New Year Eve Celebration: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। साल २०२५ को अब सिर्फ दो दिन शेष है। कल इस साल का अंतिम दिन है। साल २०२५ को विदाई देने और नए साल का स्वागत करने साल की अंतिम रात अधिकतर लोग पार्टी मनाते हैं। जिले के किसी भी होटल, रेस्टारेंट, ढाबा आदि में थर्टी फर्स्ट पार्टी के लिए अलग से कोई इवेंट तो आयोजित नहीं किया गया है, लेकिन यहां होने वाली भीड़ को देखते हुए टेबिल बुकिंग शुरू हो गई है। 

इसके साथ ही होटल ढाबों में भीड़भाड़ से बचने और प्रायवेसी को देखते हुए टेबिल बुकिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही होटल ढाबों में भीड़भाड़ से बचने और प्रायवेसी को देखते हुए युवाओं के ग्रुप द्वारा फार्म हाउस, खेतों में या किसी पिकनिक स्पॉट पर पार्टी करने की योजना बना ली है। आदर्श ग्राम बांचा में बने सभी होम स्टे ३१ दिसम्बर के लिए बुक हो चुके है। न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करने कुछ लोग जिले और प्रदेश के बाहर प्रमुख धार्मिक स्थलों में भी जाने लगे हे।

साल २०२५ को समाप्त होने में मात्र दो दिन बचे है। बुधवार को साल २०२५ का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन पुराने साल को विदाई देने और नए साल का स्वागत सभी वर्ग के लोग अपने-अपने तरीके से करते है। युवा वर्ग, महिलाओं के ग्रुप के साथ ही कई कॉलोनियों में भी थर्टी फर्स्ट की पार्टी आयोजित की जाएगी।

जिले में नहीं है कोई इवेंट

महानगरों और बड़े शहरों में थर्टी फर्स्ट के लिए कई इवेंट होते है कई जगह किसी सेलिब्रिटी को बुलाया जाता है तो कहीं, आर्केस्ट्रा, डांस सहित अन्य इवेंट आयोजित किए जाते है। जिले की कुछ प्रमुख होटलों, रेस्टारेंट, ढाबो में पूर्व में थर्टी फर्स्ट के इवेंट होते रहे है, लेकिन यहां होने वाले विवादों को देखते हुए होटल, ढाबा संचालकों ने इस साल थर्टी फर्स्ट के लिए किसी प्रकार के इवेंट आयोजित नहीं किए है। अधिकतर संचालकों ने स्वीकार किया कि इवेंट आयोजित करने पर अक्सर विवाद की संभावना रहती है इसके चलते थर्टी फर्स्ट पर इवेंट आयोजित नहीं कर रहे है। बस थोड़ी लाइटिंग डेकोरेशन और म्यूजिक आदि उपलब्ध रहेगा।

टेबिल होने लगे बुक

शहर के प्रमुख रेस्टारेंट, होटलों के साथ ही फोरलेन सड़क सहित अन्य सड़क किनारे स्थित प्रमुख होटलों और ढाबों में भले ही किसी प्रकार के इवेंट आयोजित नहीं किए है, लेकिन साल के अंतिम दिन बुधवार को शाम से ही यहां भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। कुछ फैमिली रेस्टारेंट में लोग परिवार सहित भी पहुंचेंगे, वहीं ढाबों में भी युवओं की भीड़ रहेगी। जिला मुख्यालय के प्रमुख रेस्टारेंट और हाईवे पर स्थित प्रमुख होटलों, ढाबों में थर्टी फर्स्ट में होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए लोगों ने टेबल बुक करने शुरू कर दिए है। ताकि यहां भीड़ होने के बाद भी उनके लिए टेबल खाली रहे।

आउटिंग की भी कर रहे प्लानिंग 

थर्टी फर्स्ट पर होटल, रेस्टारेंट, ढाबों में होने वाली भीड़ से बचने कई लोगों द्वारा अपने-अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में आउटिंग कर थर्टी फर्स्ट पार्टी आयोजित करने का प्लान बनाया जा रहा है। आदर्श ग्राम बांचा में बने सभी होम स्टे बुक हो चुके है। इसके बाद भी लोग किसी फार्म हाउस या दोस्तों के खेत में थर्टी फर्स्ट की पार्टी आयोजित करेगें। कुछ कॉलोनियों में कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से भी थर्टी फर्स्ट पार्टी आयोजित की जाएगी।

नए साल में धार्मिक स्थानों पर रहेगी भीड़

थर्टी फर्स्ट पार्टी रात में मनाने के बाद नए साल २०२६ के पहले दिन अधिकतर लोग धार्मिक स्टालों पर पहुंचेगे। जिले के प्रमुख धार्मि और पिकनिक स्पॉट बालाजीपुरम मंदिर के साथ ही मां ताप्ती उद्गम स्थल मुलताई, खाटू श्याम मंदिर मुलताई, बैतूल, प्रमुख हनुमान मंदिर केरपानी, लमटी, अर्जुनगोंदी, तारमखेड़ा, मंडई, सोनाघाटी, बेहरम के साथ ही गुरू साहब बाबा समाधी मलाजपुर, शाहपुर, मुक्तागिरी मंदिर, भोपाली, मटारदेव मंदिर में नए साल के पहले दिन गुरूवार को जनसैलाब उमड़ेगा। अधिकतर लोग साल की शुरूवात धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर करने लगे है। जिससे जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर भीड़ रहेगी।