MP Government Holidays 2026: एमपी में कर्मचारियों की मौज, नए साल में मिलेंगी 127 छुट्टियां, बस 238 दिन करना होगा ड्यूटी
MP Government Holidays 2026: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 2026 में सरकारी कर्मचारियों को कुल 127 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। इनमें 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। वहीं 238 दिन शासकीय कार्यालय खुलेंगे। इस बार गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीं 62 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं, जिनमें से कर्मचारी किन्हीं 3 छुट्टियां ले सकेंगे।
राज्य सरकार द्वारा जो 23 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं, उनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 3 मार्च होली, 19 मार्च गुड़ी पड़वा, 20 मार्च चेटी चांद, 27 मार्च रामनवमी, 31 मार्च महावीर जयंती, 3 अप्रैल गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती और बैसाशी, 29 अप्रैल को परशुराम जयंती, 1 मई बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई मई ईद-उल-जुहा (ईद), 26 जून मोहर्रम, 26 अगस्त मिलादुन्नबी, 28 अगस्त रक्षाबंधन, 4 सितंबर जन्माष्टमी, 14 सितंबर गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 20 अक्टूबर दशहरा, 26 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती, 9 नवंबर गोवर्धन पूजा, 24 नवंबर गुरूनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
शनिवार-रविवार के चलते 6 छुट्टियां कम
वर्ष 2026 में 6 महत्वपूर्ण त्योहार और जयंतियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं। जिसके चलते कर्मचारियों को अलग से अवकाश का फायदा नहीं मिल पाएगा। इनमें ईद-उल-फितर और स्वतंत्रता दिवस शनिवार को तथा संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, दीपावली और जनजातीय गौरव दिवस रविवार को आ रहे हैं। यदि वे पर्व शनिवार या रविवार को नहीं आते तो इन 6 छुट्टियों का अतिरिक्त लाभ कर्मचारियों को मिल जाता।
जनवरी और अप्रैल में सबसे ज्यादा ऐच्छिक अवकाश
सरकार ने जो 62 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए हैं वे सबसे ज्यादा जनवरी और अप्रैल महीने में है। जनवरी माह में नववर्ष दिवस, हजरत अली का जन्मदिन, महर्षि गुरू गोकुलदास महाराज का जन्मदिन, मकर संक्रांति, हेमू कालानी का शहीदी दिवस, बसंत पंचमी, देवनारायण जयंती और स्वामी रामचरण महाराज का जन्मदिन पर ऐच्छिक अवकाश घोषित है। इसी तरह अप्रैल माह में हाटकेश्वर जयंती, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, वल्लभाचार्य जयंती, सेन जयंती, विशु, अक्षय तृतीया, शंकराचार्य जयंती और चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश घोषित है।
शेष महीनों में इतने ऐच्छिक अवकाश
इनके अलावा फरवरी माह में 3, मार्च में 6, मई में 2, जून में 5, जुलाई में 2, अगस्त में 5, सितंबर में 6, अक्टूबर में 6, नवंबर में 5 और दिसंबर में 5 ऐच्छिक अवकाश घोषित है। इनके विपरीत जनवरी और अप्रैल माह में 8-8 ऐच्छिक अवकाश आ रहे हैं जो कि अन्य महीनों से ज्यादा हैं।
अवकाश के नियमों में हुए यह बदलाव
वर्ष 2026 में अवकाश नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे। 730 दिनों की संतान पालन अवकाश या चाइल्ड केयर लीव में अब पहले 365 दिनों के लिए पूरा वेतन मिलेगा, लेकिन दूसरे 365 दिनों के लिए 80 प्रतिशत वेतन ही दिया जाएगा। यह अवकाश 18 साल तक की संतान के लिए स्वीकृत होगा। एक कैलेंडर वर्ष में कोई भी कर्मचारी 3 बार से ज्यादा संतान पालन अवकाश नहीं ले सकेगा। हालांकि सिंगल मदर कर्मचारियों को 6 बार अवकाश लेने की विशेष छूट दी गई है। इसके अलावा शिक्षकों को अब 10 दिन के अर्जित अवकाश की पात्रता होगी।
जारी रहेगा 5-डे वर्किंग सिस्टम
कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण को रोकने सप्ताह में केवल 5 दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक काम करने की व्यवस्था लागू की गई थी। यह व्यवस्था नए साल में भी जारी रहेगी। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि यह व्यवस्था समाप्त की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बदले काम के घंटे बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी आया था, लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बन सकी है।

NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
निजी जमीन पर बना सरकारी भवन, अब बन रहा शराब का अड्डा